| ट्रेनों में एक घंटा कम सो पाएंगे यात्री, रेलवे ने सोने के समय में कटौती की | ||
|
| रेल में सफर करने के दौरान सोने को लेकर आपने कई बार झगड़े होते देखे होंगे, इस झगड़े को कम करने के लिए रेलवे ने सोने के आधिकारिक समय में एक घंटे की कटौती कर दी है| रेलवे बोर्ड की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक आरक्षित कोचों के यात्री अब रात 10 बजे से लेकर सुबह छह बजे तक ही सो सकते हैं, ताकि अन्य लोगों को सीट पर बाकी बचे घंटों में बैठने का मौका मिले| इससे पहले सोने का आधिकारिक समय रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक था|
|
| जवान को थप्पड़ मारने वाली महिला ने कहा पैर पकड़कर माफी मांगने के लिए तैयार | ||
|
| बीते दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए एक वीडियो में फौजी को थप्पड़ मारने वाली महिला ने जमानत मिलने के बाद माफी मांग ली है| गुरुग्राम में रहने वाली आरोपी महिला स्मृति कालरा ने कहा कि उसने गलतफहमी की वजह से ऐसा किया था, लेकिन उसे अपने किए पछतावा है और वह जवान से माफी मांगती है| इतना ही नहीं महिला ने यहां तक कहा कि वह उसके पैर पकड़कर भी माफी मांगने के लिए तैयार है|
|
| तैमूर के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर क्या बोलीं मम्मी करीना कपूर? | ||
|
| बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर की कमबैक फिल्म वीरे दी वेडिंग पिछले काफी वक्त से सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है और अब तो इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई और इसके बाद से ही इस फिल्म से जुड़ी खबरों का बाजार भी गर्मा गया| कुछ दिन पहले ऐसी खबरें भी आईं थी कि इस फिल्म से तैमूर भी अपनी मम्मी के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं, लेकिन हाल ही में सामने आई करीना की एक वीडियो ने इन सभी अफवाहों को साफ कर दिया है|
|
| मार्शल अर्जन सिंह का पार्थिव शरीर बरार स्क्वायर पहुंचा, यहीं होगा अंतिम संस्कार | ||
|
| भारतीय वायु सेना के दिवंगत मार्शल अर्जन सिंह का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा| उनके सम्मान में सरकारी इमारतों पर लगे राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया गया है| मार्शल अर्जन सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए बरार स्क्वायर ले जाया गया| देश के वीर सपूत के शव को सेना की सजी हुई गाड़ी में ले जाया गया|
|
| गौरी लंकेश हत्याकांड की जांच कर रही SIT की मदद करेगी सीड | ||
|
| वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) के साथ सीआईडी अंधविश्वास विरोधी कार्यकर्ता एम एम कलबुर्गी की हत्या मामले की अपनी जांच के ब्योरे को साझा करेगी| एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार (15 सितंबर) को यह बात कही. लंकेश की अज्ञात लोगों ने गत पांच सितंबर को उनके आवास के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी. लंकेश की हत्या का तरीका अंधविश्वास विरोधी कार्यकर्ताओं गोविंद पानसरे, नरेंद्र दाभोलकर और कलबुर्गी की हत्या से मिलता-जुलता था|
|
| वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पंचकूला कोर्ट में पेश होगा राम रहीम | ||
|
| पंचकुला की विशेष सीबीआई अदालत ने करीब 21 दिन पहले 25 अगस्त को साध्वियों से रेप के आरोप में राम रहीम (Ram Rahim) को दोषी करार दिया था. बाबा को दोषी करार दिए जाने के बाद उसके अनुयायी हिंसा पर उतारू हो गए थे. इस दौरान 38 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 264 लोग जख्मी हो गए थे. इस दौरान बाबा के समर्थकों ने करीब 100 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था. इसके बाद पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई डेरा सच्चा सौदा से करने का आदेश दिया था.
|
| ब्लू व्हेल पर सुप्रीम कोर्ट ने मांगा केंद्र से जवाब, खेल को बताया है मौत की वजह | ||
|
| उच्चतम न्यायालय ने ब्लू व्हेल चैलेंज गेम पर प्रतिबंध लगाने के लिये तमिलनाडु के 73 वर्षीय व्यक्ति की याचिका पर शुक्रवार (15 सितंबर) को केन्द्र सरकार से जवाब मांगा| अनेक बच्चों की मौत् की घटनाएं इस खेल से जुडी हुयी हैं| शीर्ष अदालत ने अटार्नी जनरल के के वेणुगोपाल से इस मामले में सहायता करने का भी आग्रह किया है| प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने वकील एन एस पोन्नैया की याचिका पर केन्द्र को नोटिस जारी किया| केन्द्र को तीन सप्ताह के भीतर नोटिस का जवाब देना है|
|
| राहुल गांधी अगले महीने संभाल सकते हैं कांग्रेस पार्टी की कमान | ||
|
| कांग्रेसी के वरिष्ठ नेता एम वीरप्पा मोइली ने शुक्रवार (15 सितंबर) को कहा कि राहुल आंतरिक चुनाव प्रक्रिया के जरिये पार्टी अध्यक्ष बनना पसंद करेंगे| उन्होंने संकेत दिये कि राहुल अगले महीने भी यह जिम्मेदारी संभाल सकते हैं| राहुल ने हाल ही में कहा था कि अगर पार्टी उनसे कहती है तो वह कार्यकारी जिम्मेदारी संभालने के लिये पूरी तरह तैयार हैं| पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल का नई जिम्मेदारी संभालना पार्टी के लिये तस्वीर का रुख बदलने वाला होगा|
|
| रायन स्कूल के टॉयलेट में शराब पीते थे सीनियर, स्कूल बाउंड्री के अंदर ही ड्राइवर खेलते थे ताश | ||
|
| गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में 7 साल के छात्र प्रद्युम्न की हत्या के मामले की जांच में जैसे-जैसे पुलिस आगे बढ़े रही वैसे-वैसे स्कूल प्रशासन की लापरवाही की परतें दिन-प्रतिदिन खुलती नजर रही है| यह स्कूल प्रशासन की लापरवाही ही है कि कोई बाहरी शख्स स्कूल में आता है और एक छात्र की हत्या करके चला जाता है|
|
| इस मुल्क ने बदला कानून, अब गैर मुस्लिमों से भी शादी कर सकेंगी मुस्लिम महिलाएं | ||
|
| अरब क्रांति के बाद ट्यूनिशिया अब एक बार फिर से चर्चा में है| 99 फीसदी मुस्लिम आबादी वाले देश ट्यूनीशिया ने अपने एक पुराने कानून को खत्म कर दिया है| इसके तहत अब ट्यूनीशिया की महिलाओं को अपना जीवनसाथी चुनने की आजादी मिल गई है| अब तक मुस्लिम महिला किसी गैर-मुस्लिम युवक से शादी नहीं कर सकती थी|
|
|
Page 50 of 245 |
||
|
||