सर्जिकल स्ट्राइक PM मोदी ने नहीं, सेना ने की थी, सेना उनकी निजी संपत्ति नहीं है : राहुल गांधी |
| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा है| उन्होंने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक को पीएम मोदी ने नहीं बल्कि हिंदुस्तान की सेना ने अंजाम दिया था. राहुल गांधी ने यह भी कहा कि भारतीय सेना पीएम मोदी की निजी संपत्ति नहीं है|
|
मसूद अजहर पर कसा शिकंजा, पाकिस्तान में जब्त होंगी संपत्ति, यात्रा करने पर भी लगा बैन |
| पाकिस्तान ने जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने के बाद उसकी संपत्तियां सील करने और उस पर यात्रा प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। पाकिस्तान में रहने वाले अजहर के हथियार खरीदने-बेचने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।
|
Jet Airways के परेशान कर्मचारियों को नौकरी देगी यह कंपनी, मुरझाए चेहरों पर लौटेगी खुशी |
| प्रीमियम एयरलाइन कंपनी विस्तारा (Vistara Airline) अपने सबसे बड़े नियुक्ति अभियान के तहत 100 पायलटों और 400 चालक दल सदस्यों की भर्ती करने जा रही है। विस्तारा ने करीब तीन साल पहले परिचालन शुरू किया था। उद्योग और एयरलाइन सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि इनमें से ज्यादातर नियुक्तियां जेट एयरवेज से की जाएंगी।
|
दिल्ली: देर से ऑफिस आने वालों की अब खैर नहीं! |
| देर से ऑफिस आने वालों पर लगाम कसते हुए दिल्ली सरकार के श्रम विभाग ने अपने कर्मचारियों को आकस्मिक अवकाश (सीएल) काटने के अलावा अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी दी है। एक परिपत्र में विभाग ने कहा कि विशेष परिस्थतियों में देरी से आने या जल्दी जाने के लिए 10 मिनट की छूट दी गई है।
|
इसरो के पूर्व अध्यक्ष कुमार को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से किया गया सम्मानित |
| इसरो के पूर्व अध्यक्ष ए एस किरण कुमार को भारत-फ्रांस के अंतरिक्ष सहयोग में योगदान के लिए फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'शेवेलियर डी लॉर्ड नेशनल डी ला लिगियन डी ऑनर' से नवाजा गया है।
|
कनाडा का 10 डॉलर का नोट बना 'बेस्ट नोट ऑफ द ईयर', जानें इसमें ऐसा खास क्या है। |
| कनाडा के एक नोट को 'Bank Note of the Year Award 2018' (बेस्ट नोट ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2018) से नवाजा गया है। इस नोट की खास बात यह भी है कि यह दुनिया का पहला वर्टिकल नोट है। इंटरनेशनल बैंक नोट सोसायटी द्वारा इस अवॉर्ड से नवाजा गया यह नोट 10 डॉलर का है। नागरिक अधिकारों के लिए लड़ने वाली सामाजिक कार्यकर्ता वॉयला डेसमंड की तस्वीर प्रकाशित करने के कारण इस नोट को यह अवॉर्ड दिया गया है।
|
आखिर किसने चक्रवात का नाम फोनी रखा? कैसे बना यह खतरनाक तूफान? |
| भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक कि दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव वाला क्षेत्र पिछले शनिवार को एक चक्रवाती तूफान ‘फोनी’ में तब्दील हो गया जो आगे ‘‘गंभीर चक्रवाती तूफान’’ में तब्दील हो गया। चक्रवात फोनी वर्तमान में पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और पास के दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी में स्थित है। बांग्लादेश के सुझाव पर तूफान का नाम ‘फोनी’ रखा गया है।
|
बुर्के और घूंघट के बयान से पलटे जावेद अख्तर, सफाई देकर बोले- 'कुछ लोगों ने....' |
| लोकसभा चुनावों की गर्मी की आंच बॉलीवुड तक भी बराबर पहुंच रही है। लेखक और गीतकार जावेद अख्तर जहां अधिकतर अपने बयानों और हाजिर जवाबी के लिए जाने जाते हैं। कल बुर्के और घूंघर पर एक बयान देकर ऐसे उलझे की अब वह अपने बयान से पलटते नजर आ रहे हैं। जावेद ने देर रात अपने बयान पर ट्वीट करके सफाई दी है।
|
क्या आप काम के लिए 996 शेड्यूल के बारे में जानते हैं? चीन में चल रही बहस |
| कुछ समय पहले यूरोप में सप्ताह के भीतर चार दिन काम करने के लिए बहस चली| वैसे अभी वहां हफ्ते में पांच दिन काम करने का चलन है| इसके पैरोकारों के मुताबिक इससे काम में अधिक उत्पादकता और रचनात्मकता के साथ काम और जीवन के बीच संतुलन का सामंजस्य अपेक्षाकृत ढंग से बेहतर किया जा सकता है| इसके बरक्स चीन में हफ्ते के भीतर '996' शेड्यूल को लेकर एक नई बहस शुरू हुई है| इसका आशय सुबह नौ से रात नौ बजे तक 12 घंटे और सप्ताह में छह दिन काम करने को लेकर है|
|
स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2: पोस्टर रिलीज होते ही ट्रोल हुईं तारा सुतारिया, लोगों ने किए ऐसे सवाल |
| तारा सुतारिया "स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2" के साथ बॉलीवुड में करियर की शुरुआत करने जा रही हैं| इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ अनन्या पांडे भी नजर आने वाली हैं| इस फिल्म के जरिए अनन्या पांडे भी बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं|
|
Page 1 of 245 |
||
|