|
|
बिहार आज अपना 106वां स्थापना दिवस मना रहा है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्टीट कर बिहारवासियों को शुभकामनाएं दी है| वहीं, उपराषट्रपति वैंकेया नायडू ने भी बिहार दिवस की शुभकामनाएं दी है| पीएम मोदी ने कहा राष्ट्र निर्माण में बिहार का अनुकरणीय और अमूल्य योगदान रहा है| पीएम के शुभकामना संदेश पर धन्यवाद देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "बिहार दिवस के अवसर पर बिहारवासियों को शुभकामनाएं देने हेतु माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद|"
पटना के गांधी मैदान में शाम चार बजे से आयोजित बिहार दिवस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, राज्यपाल सत्यपाल मलिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी शामिल होंगे| नायडू ने ट्वीट कर कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी दी|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार दिवस के अवसर पर ट्वीट कर शुभकामनाएं दी है| उन्होंने लिखा, "बिहार दिवस पर बिहार की बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं| इतिहास काल से राष्ट्र निर्माण में बिहार का अनुकरणीय और अमूल्य योगदान रहा है|"
|