|
|
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह के दौरान 6 खिलाड़ियों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा गया| इनमें भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को पद्म भूषण दिया गया| पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से नवाजा गया है| वह देश के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में हैं, जिन्होंने देश में ना केवल क्रिकेट को लोकप्रिय बनाया बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को जीतना भी सिखाया| इस साल यह पुरस्कार क्रिकेट के लिए सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी को ही दिया गया|
अब उन्हें पद्म भूषण से नवाजा गया है| क्यों वह इस पुरस्कार के सही हकदार है, यह उनके क्रिकेट करियर और उनका खेल के प्रति समर्पण बताता है|
1. 2004 में वनडे और 2005 में टेस्ट में डेब्यू करने वाला रांची का यह क्रिकेटर देखते ही देखते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छा गया|
2. अपने पांचवें ही टेस्ट मैच में शानदार 148 रन की पारी खेलने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा|
3. 1983 में कपिल देव के नेतृत्व में वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया ने अजहरुद्दीन, सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर जैसे कितने ही कप्तान देखे, लेकिन कोई भी भारत को दूसरा विश्व कप नहीं जिता सका| धोनी ने 2011 में यह विश्व कप जिताकर दुनिया को यह संदेश दिया कि वह क्यों महान क्रिकेटर हैं|
4. इससे पहले 2007 में टी-20 विश्व कप के पहले टूर्नामेंट को जीत कर महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया की ताकत को प्रमाणित किया|
5. महेंद्र सिंह धोनी आईसीसी के सभी कप जीतने वाले दुनिया के पहले और इकलौते कप्तान हैं|
6. 2008 और 2009 में महेंद्र सिंह धोनी लगातार दो बार आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर रहे| दो बार यह अवॉर्ड जीतने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं|
7. महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने दिसंबर 2009 में टीम इंडिया को नंबर वन की रैंकिंग हासिल हुई|
8. 36 वर्षीय धोनी 318 एकदिवसीय मैचों में 9967 रन बना चुके हैं| 90 टेस्ट में 4876 रन और 89 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 1444 रन बना चुके हैं. उनके नाम 16 अंतरराष्ट्रीय शतक दर्ज हैं. उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 119 अर्धशतक बनाए हैं. विकेटकीपिंग में भी धोनी के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं|
9. मिस्टर कूल के नाम से जाने जाने वाले धोनी ने जब जरुरत हुई, अपने बल्ले से आक्रामकता दिखाई है| उनके हेलिकॉप्टर शॉट पूरी दुनिया में लोकप्रिय हैं|
10. महेंद्र सिंह जब टीम इंडिया के कप्तान थे, तब उन्हें कैप्टन कूल कहा जाता था| मैदान पर वह बेहद शांत अंदाज में रहते थे| मैच में स्थिति कैसी भी धोनी संयम और शांति के साथ निर्णय लेते थे| इसलिए धोनी को बेहतरीन रणनीतिकार भी माना जाता है| वह हमेशा युवा खिलड़ियों को प्रेरित करते रहे हैं| वर्तमान में टीम के कप्तान नहीं होने बावजूद भी वह अपनी सलाह देते हैं और साथी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहते हैं|
|