|
|
पंजाब की पटियाला कोर्ट ने 2003 से जुड़े मानव तस्करी के मामले में दलेर मेहंदी को दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई, लेकिन इसके बाद ही अदालत ने दलेर को जमानत पर रिहा भी कर दिया|
दरअसल, बख्शीश सिंह नाम के शख्स की शिकायत पर दलेर मेहंदी पर यह मामला दर्ज किया गया था| इस मामले में दिलेर मेहंदी के साथ ही उनके भाई शमशेर सिंह पर भी आरोप हैं| जाने-माने सिंगर दलेर मेहंदी दंगल, सुल्तान जैसी कई फिल्मों में अपनी आवाज दे चुके हैं| सिंगर दलेर मेहंदी पर आरोप था कि उन्होंने गैर-कानूनी तरीके से लोगों को विदेश भेजने का काम किया|
यह है मामला : दलेर मेहंदी के खिलाफ मानव तस्करी का पहला मामला 2003 में दर्ज किया गया था, जब उनके ऊपर अपने शो के जरिए लोगो को विदेश भेजने का आरोप लगा था| यह केस अमेरिका में दर्ज किया गया था| दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर सिंह पर आरोप है कि वह कुछ लोगों को अपनी टीम का हिस्सा बताकर गैरकानूनी तरीके से विदेश ले गए और इस काम के लिए उन्होंने मोटी रकम भी वसूली|
मेहंदी और उनके भाई ने 1998 और 1999 के दौरान दो बार अमेरिका में शो किए| इसी शो के लिए वह अपनी पूरी टीम के साथ अमेरिका पहुंचे थे| आरोप है कि इस दौरान उन्होंने गैर कानूनी तरीके से अपनी इस टीम के 10 सदस्यों को वहीं छोड़ दिया था| उनपर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर तीन लड़कियों को सैन फ्रांसिस्को छोड़ दिया था|
|