|
|
अगर आप भी बिजनेस करने का मन बना रहे हैं और चाहते हैं छोटे निवेश में हर महीने मोटी कमाई हो तो यह खबर आपको खुश कर देगी| डेयरी प्रोडक्ट्स की नामचीन कंपनी अमूल के साथ बिजनेस करने का मौका है| अमूल की फ्रेंचाइजी लेना फायदे का सौदा हो सकता है| अमूल की फ्रेंचाइजी लेना बहुत आसान है| हालांकि, इसकी पूरी जानकारी होना बेहद जरूरी है| इस कारोबार में अनुभव की भी जरूरत नहीं है| बस आपको अच्छी मार्केटिंग आनी चाहिए|
अमूल के साथ बिजनेस करना काफी आसान है| इसके दो कारण हैं| पहला अमूल का कस्टमर बेस और दूसरा शहर की हर लोकेशन पर फिट| अमूल का हर शहर में कस्टमर बेस काफी मजबूत है| लोग इसके प्रोडक्ट्स को नाम से पहचानते हैं| साथ ही छोटे शहरों में भी इसकी पहुंच है| इसलिए अमूल की फ्रेंचाइजी लेने में कोई नुकसान नहीं है|
अमूल दो तरह की फ्रेंचाइजी ऑफर कर रहा है| अगर आप अमूल आउटलेट, अमूल रेलवे पार्लर या अमूल क्योस्क की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो इसमें लगभग 2 लाख रुपए का निवेश करना होगा| इसमें नॉन रिफंडेबल ब्रांड सिक्योरिटी के तौर पर 25 हजार रुपए, रिनोवेशन पर 1 लाख रुपए, इक्वीपमेंट पर 75 हजार रुपए का खर्च आता है| इसकी अधिक जानकारी आपको फ्रेंचाइजी पेज पर मिल जाएगी|
अगर आप अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर चलाना चाहते हैं और इसकी फ्रेंचाइजी के लिए प्लान करना है तो इसका निवेश थोड़ा ज्यादा है| इसे लेने के लिए आपको करीब 5 लाख रुपए का निवेश करना होगा| इसमें ब्रांड सिक्योरिटी 50 हजार रुपए, रिनोवेशन 4 लाख रुपए, इक्वीपमेंट 1.50 लाख रुपए शामिल हैं|
|