Visitors online: 002

मथुरा : CM योगी ने किए कृष्ण जन्मभूमि के दर्शन, बरसाना में खेलेंगे लट्ठमार होली

Home » Headlines

अयोध्या में दिवाली मनाने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ आज (24 फरवरी) मथुरा के बरसाने में होने वाली लट्ठमार होली खेलेंगे| बरसानावासियों ने भी नंद के दुलारों का स्वागत करने के लिए पूरी तैयारियों कर ली हैं| इस बार सीएम योगी आ रहे हैं, इसलिए उनके स्वागत के लिए खास तैयारियां भी की जा रही हैं| योगी के स्वागत के लिए 101 ढोल नगाड़ों और फूलों के बड़े-बड़े हार तैयार किए जा रहे हैं|
 
तय कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ बरसाने पहुंचेंगे| बरसाने पहुंचने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ शाम 5 बजे तर वहीं मौजूद रहेंगे और लट्ठमार होली कार्यक्रम को आनंद लेंगे| 5.30 बजे योगी नंद और नंदरानियों के साथ होली खेलेंगे और जलपान करेंगे| बरसाने में योगी की यह पहली होली इसलिए इसे यादगार बनाने की तमाम कोशिशें की जा रही है| प्रशासनिक अधिकारियों ने योगी के लिए खास मथुरा के मशहूर पकवान मंगवाए हैं|
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दर्जन भर सहयोगी मंत्रियों के साथ दो दिन तक जनपद में रहेंगे और बरसाने की लट्ठमार होली सहित ब्रज संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे| जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने बताया कि इस दौरान राज्य के पर्यटन विभाग, ब्रजतीर्थ विकास परिषद एवं ब्रज भूमि विकास ट्रस्ट द्वारा आयोजित Сब्रज होली रंगोत्सवТ कार्यक्रम में भाग लेंगे|
 


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links