|
|
कासगंज और सहारनपुर हिंसा को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सामान्य घटना बताते हुए कहा कि इन्हें दंगे नहीं कहा जा सकता| उन्होंने कहा कि दोनों ही स्थितियों में यूपी पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया था| वहीं उन्होंने उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ चल रहे एनकाउंटर ऑपरेशन के जारी रहने की भी बात कही| सीएम ने कहा कि, हम पहले सावधान करते हैं फिर कार्रवाई करते हैं| अगर अपराधियों द्वारा गोली चलाई जाएगी तो उन्हें इसके नतीजे भी भुगतने होंगे|
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में इन सभी बातों का जिक्र किया| 21 फरवरी को उत्तर प्रदेश में इंवेस्टर्स समिट होने वाली है| यूपी सरकार को उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा निवेशकों उत्तर प्रदेश में निवेश करें| उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार आने के बाद अब यूपी प्रश्न प्रदेश की छवि से उबरते हुए सही मायने में उत्तर प्रदेश बन गया है|
|