|
|
विजय माल्या जैसे बड़े उद्योगपति ने बड़े घोटालों का हिस्सा बनकर देश को हिलाकर रख दिया है| घोटालेबाजों में एक और बड़े व्यवसायी नीरव मोदी का नाम जुड़ गया है| नीरव मोदी वही नाम है, जिसने देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) को 11400 करोड़ का चूना लगा दिया| महाघोटाले में नाम आने के बाद से नीरव मोदी फरार हैं| खबरों की मानें तो नीरव मोदी अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में छुपा है| देश की सरकार उसे वापस लाने में जुटी है| उसका पासपोर्ट भी सस्पेंड कर दिया गया है|
लेकिन, सबसे चौंकाने वाली जो सामने आई है उस पर शायद कोई विश्वास कर पाए| अगर कोई आपसे कहा जाए कि पंजाब नेशनल बैंक के महाघोटाले की कहानी एक साल पहले ही लिखी जा चुकी है| एक किताब में घोटाले का खुलासा किया गया है और नीरव मोदी के नाम का जिक्र भी है तो क्या सच मानेंगे? मुश्किल है लेकिन, हकीकत यही है| पीएनबी का महाघोटाला एक उपन्यास से बिल्कुल मिलता-जुलता है| एक साल पहले आए लेखक रवि सुब्रमण्यन के उपन्यास "इन द नेम ऑफ गॉड" ने यह साबित किया है कि काल्पनिकता हकीकत से बिल्कुल अलग नहीं है|
किताब में जिस बैंक घोटाले की कहानी को बयां किया गया, उसके मुख्य किरदार का नाम नीरव चोकसी है| अब इसे संयोग कहें या कुछ और क्योंकि, हकीकत में हुए पीएनबी घोटाले के दो मास्टरमाइंड नीरव मोदी और मेहुल चोकसी ही हैं|
रवि सुब्रमण्यन की किताब में जिस किरदार का जिक्र किया गया है वह एक ज्वैलर है और वह भी अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए बैंक का इस्तेमाल करता है| हकीकत में जिस तरह नीरव मोदी ने बैंक से गड़बड़ी करके इतना बड़ा घोटाला किया वैसा ही कहानी में भी बताया गया है| हकीकत में भी नीरव मोदी हीरा कारोबारी ही है|
|