|
|
महाशिवरात्रि का त्यौहार आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है| सुबह से ही शिव भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए मंदिरों में शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र से अभिषेक कर रहे हैं| देश के तमाम शिवालयों को फूल और मालाओं से सजाया गया है|
महाशिवरात्रि को भगवान शिव की पूजा करने का सबसे बड़ा दिन माना जा रहा है| पौराणिक मान्यता है कि इस दिन अगर भोलनाथ को खुश कर लिया, तो आपके सभी बिगड़े काम सफल हो जाते हैं| लेकिन इस बार शिवभक्तों को भोलनाथ को खुश करने के दो अवसर मिल रहे हैं, क्योंकि कई स्थानों पर शिवरात्रि दो दिन मनाई जा रही है|
उज्जैन में स्थित महाकालेश्व मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव की भस्मारती की गई| रोजाना की तरह प्रातःकाल मंदिर के कपाट खुलते ही बाबा महाकाल की पुरोहितों ने भस्मारती की| आरती के बाद श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए| महाशिवरात्रि होने के कारण मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा देखने को मिल रही है| बता दें कि यह मंदिर भारत के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है| ज्योतिर्लिंग मतलब वह स्थान जहां भगवान शिव ने स्वयं लिंगम स्थापित किए थे|
|