|
|
राजधानी दिल्ली में सीलिंग के खिलाफ व्यापारियों के दिल्ली बंद के ऐलान का शनिवार को दूसरा दिन है| कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने दो दिन दिल्ली बंद का अह्वान किया था वहीं चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज (CTI) ने तीन दिन के बंद की घोषणा की थी|
शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में दुकानें बंद रहने के कारण छोटे व्यापारियों और स्थानीय लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा| शुक्रवार को बंद का आवाहन करते समय 7 लाख से ज़्यादा कारोबारी प्रतिष्ठान बंद रहने का दावा किया गया था| इस बंद का समर्थन कांग्रेस और बीजेपी ने दोनों ने किया था|
कनॉट प्लेस, चांदनी चौक, करोलबाग, कमला नगर, खान मार्केट, गांधीनगर, कृष्णा नगर, लाजपत नगर, डिफेंस कॉलोनी, साउथ एक्स, ग्रेटर कैलाश, रजौरी गार्डेन, तिलक नगर, राजेंद्र नगर जैसे बड़े बाजार शनिवार को भी बंद रहेंगे|
|