Visitors online: 003

समंदर में उतरा भारत का नया पहरेदार, दुश्मनों के इरादों को नेस्तनाबूद करेगा "करंज"

Home » Headlines

समंदर से नजरें गड़ाए रहने वाले दुश्मनों से निपटने के लिए भारतीय नौसेना ने आज स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी करंज को पानी में उतरा है| समंदर में दुश्मनों का खात्मा करने में सक्षम इस पनडुब्बी का वजन 1565 टन, लंबाई 67.5 मीटर और ऊंचाई 12.3 मीटर है| कई चरणों की समुद्री परीक्षण के बाद इसे भारतीय नौसेना बेड़े में शामिल किया गया है| नेवी के मुताबिक यह पनडुब्बी मेक इन इंडिया की पहचान है, क्योंकि यह स्वदेशी समरीन है|
 
स्कॉर्पीन पनडुब्बी करंज आधुनिक फीचर्स से लैस है| यह दुश्मन की नजरों से बचकर सटीक निशाना लगा सकती है| इसके साथ ही टॉरपीडो और एंटी शिप मिसाइलों से हमले भी कर सकती है| इससे पानी के अंदर भी हमला किया जा सकता है| साथ ही सतह पर पानी के अंदर से दुश्‍मन पर हमला करने की खासियत भी इसमें है| इस पनडुब्‍बी को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसे किसी भी तरह की जंग में ऑपरेट किया जा सकता है| यह पनडुब्बी हर तरह के वॉरफेयर, एंटी-सबमरीन वॉरफेयर और इंटेलिजेंस को इकट्ठा करने जैसे कामों को भी बखूबी अंजाम दे सकती है|
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links