Visitors online: 001

Microsoft ने लॉन्च किए 4 सस्ते लैपटॉप, 12 हजार से शुरू होगी कीमत

Home » Headlines

अमेरिकी मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने चार नए लैपटॉप लॉन्च किए हैं| इन लैपटॉप की खासियत यह है कि इन कंपनी ने छात्रों को ध्यान में रखकर पेश किया है| चारों ही विंडोज 10 पर काम करते हैं| साथ ही माइक्रोसॉफ्ट ने 146 देशो में अध्यापकों को Office 365 Education के मुफ्त एक्सेस ऑफर करने की योजना भी पेश की है| माइक्रोसॉफ्ट के नए लैपटॉप पेश करने के बाद माना जा रहा है कि इससे लैपटॉप मार्केट में नई क्रांति आ सकती है| इन लैपटॉप में से दो को लेनोवा और दो को जेपी ने विकसित किया है|
 
माइक्रोसॉफ्ट के लैपटॉप Lenovo 100e में कंपनी ने इंटेल सेलिरॉन अपोलो लेक प्रोसेसर और 2 GB एलपीडीडीआर4 रैम है| इसमें 1366x768 पिक्सल रिज्यूलूशन वाली 11.6 इंच की एचडी एंटीग्लेयर डिस्प्ले है| कंपनी की तरफ से लैपटॉप से 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है| इसका वजन 1.22 किलोग्राम है| स्पेशली स्टूडेंट को ध्यान में रखकर लॉन्च किए गए Lenovo 100e की कीमत करीब 189 डॉलर (करीब 12,100 रुपए) से शुरू होती है|
 
माइक्रोसॉफ्ट के दूसरे लैपटॉप Lenovo 300e टू-इन-वन कनवर्टेबल पीसी को माइक्रोसॉफ्ट एजुकेशन सीरीज के तहत लॉन्च किया है| इसमें इंटेल पेंटियम प्रोसेसर और 4 GB एलपीडीडीआर4 रैम व 16 GB ईएमएमसी स्टोरेज है| लैपटॉप में 1366x768 पिक्सल की 11.6 इंच की एचडी मल्टीटच डिस्प्ले है| इसकी कीमत 279 डॉलर (करीब 17,800 रुपए) से शुरू होती है| लैपटॉप से 8 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है|
 
इसके अलावा एजुकेशन रेंज में दो और लैपटॉप पेश किए गए हैं, जिन्हें जेपी ने लॉन्च किया है| Classmate Leap T303 लैपटॉप हैलो सपोर्ट के साथ आया है| इसकी कीमत 199 डॉलर (करीब 12,700 रुपए) से शुरू होती है| जबकि Trigono V401 टू-इन-वन लैपटॉप की कीमत 299 डॉलर (करीब 19,100 रुपए) से शुरू होती है. यह लैपटॉप पेन और टच सपोर्ट के साथ आता है|
 
साथ ही कंपनी की तरफ से यह भी घोषणा की गई है कि कंपनी 146 देशों में स्कूल अध्यापकों को ऑफिस 365 एजुकेशन का मुफ्त एक्सेस देगी| इनमें माइक्रोसॉफ्ट लर्निंग टूल शामिल हैं जिससे छात्रों के लिखने-पढ़ने की समझ और बेहतर होगी|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links