|
|
उत्तर प्रदेश की शिक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव होने वाला है| यूपी के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने शिक्षा क्षेत्र में किए बड़े परिवर्तन किए हैं| उन्होंने बताया कि प्रदेश में स्कूलों के शैक्षणिक सत्र अब 1 अप्रैल से शुरू होगा, पहले ये 1 जुलाई से शुरू होता था|
वहीं, प्रदेश के सभी सरकारी एवं निज़ी स्कूलों में NCERT के सिलेबस को ही पढ़ाया जाएगा| इनमें NCERT की किताबों में 70 प्रतिशत NCERT और 30 फीसदी यूपी का अपना सिलेबस होगा| वहीं, गीता, महाभारत को सिलेबस में रखने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी ऐसा कुछ भी नहीं है, लेकिन जो चीज़ें पहले से पढ़ाई गई हैं, उन्हें आगे भी पढ़ाया जाएगा| सिलेबस में कबीर के दोहे होंगे तो तुलसीदास के काव्य भी होंगे, साथ ही गणित के वैदिक फॉर्मूले भी होंगे|
|