|
|
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार से अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दो दिन के दौरे पर पहुंच रहे हैं| पार्टी की कमान संभालने के बाद से राहुल गांधी का यह पहला अमेठी दौरा है| लेकिन उनके अमेठी पहुंचने से पहले ही एक पोस्टर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है| राहुल गांधी के दौरे को भव्य बनाने की कवायद में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक ऐसा पोस्टर लगा दिया है जिसमें राहुल गांधी को राम और पीएम नरेंद्र मोदी को रावण के रूप में दिखाया है| इस पोस्टर के नीचे अभय शुक्ला का नाम लिखा जो जिसने खुद को कांग्रेस कार्यकर्ता तो नहीं बताया है सिर्फ अपने नाम के आगे अभय शुक्ला गौरीगंज अमेठी लिखा है|
इस पोस्टर में राहुल गांधी धनुष-बाण हाथों में लिए पीएम मोदी की तरफ निशाना साधते हुए दिखाई दे रहे हैं, इस पोस्टर में लिखा है, राहुल रूप में भगवान राम का अवतार, 2019 में आएगा राहुल राज (राम राज)| मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस पोस्टर को लगवाने वाले अभय शुक्ला ने कांग्रेस पार्टी से संबंध होने किसी भी तरह से खुद के कांग्रस पार्टी से संबंघ स्थानीय निवासी अभय शुक्ला ने लगाया है| हालांकि शुक्ला ने कांग्रेस पार्टी के साथ अपने किसी भी तरह के संबंध होने से मना किया है|
शुक्ला का कहना है कि पीएम ने हम लोगों से विदेश में जमा काले धन को वापस लाने का वादा किया था जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ| उन्होंने किए सारे वादे झूठे साबित हुए| हमें भरोसा है कि राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे| वे सभी वादे पूरे करेंगे|
|