Visitors online: 002

अब हरियाणा में निर्भया कांड, जींद में नाबालिग दलित लड़की की गैंगरेप के बाद नृशंस हत्या

Home » Headlines

देश में निर्भया जैसी घटनाएं खत्म होना तो दूर कम होने के भी नाम नहीं ले रही हैं| दिल्ली गैंगरेप की तरह ही हरियाणा के जींद में एक नाबालिग लड़की का क्षत-विक्षत शव मिला है| डॉक्टरों ने लड़की के साथ बर्बरता से गैंगरेप होने की पुष्टि की है| इतना ही रेप के बाद लड़की की हत्या कर दी| लड़की के शरीर पर बर्बरता के कई निशान मिले हैं| मुख्यमंत्री ने इस घटना को गंभीरता से लेकर जांच के आदेश दिए हैं| पुलिस ने रेप और हत्याकांड में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है| मृतका पिछली 9 जनवरी से घर से लापता थी| 
 
जींद जिले के डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि रविवार को जींद की एक नहर के पास नग्न अवस्था में एक नाबालिक लड़की का शव बरामद हुआ| जींद के बूढ़ाखेड़ा गांव की नहर पर लोगों ने कल एक नाबालिग लड़की का शव पड़ा हुआ देखा था, जिसकी सूचना गांव के सरपंच ने पुलिस को दी| जांच में पता चला कि मृतका कुरुक्षेत्र की रहने वाली 10वीं कक्षा की छात्र थी| पुलिस ने शव को रोहतक के पीजीआई में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| पुलिस ने बताया कि शुरूआती जांच में पता चला है कि लाश को किसी ने नहर से निकाल कर किनारे पर डाल दिया है|
 
रोहतक पीजीआई अस्पताल के ऑरेंसिक विभाग के अध्यक्ष डॉ. एसके धतरवाल ने बताया कि लड़की के शरीर चोटों के कई निशान मिले हैं| लड़की के निजी हिस्से में भी किसी ठोस और नुकीली चीजों से गंभीर चोटों के निशान हैं| डॉक्टर ने बताया कि 3 या 4 लोगों ने लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया है| लड़की की पहचान खत्म करने के लिए शव को क्षत-विक्षत करने की भी कोशिश की गई| हत्या के बाद शव को पानी में भी फेंका गया था|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links