|
|
मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान मां बन गई हैं| उन्होंने सोमवार यानी 1 जनवरी को बेटे को जन्म दिया| उन्होंने मुंबई के सुर्या अस्पताल में बेटे को जन्म दिया| अपने प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान सुनिधि लाइम लाइट से दूर ही रहीं| वह आखिरी बार डब्लिन स्क्वैयर में एक शो के दौरान नजर आईं थी| उस वक्त वह प्रेग्नेंसी की दूसरी तिमाही में थी| उनके इस लाइव शो में ऑडियन्स उनकी परफॉर्मेंस से काफी प्रभावित हुई थी और उन्हें स्टेंडिंग ओवेशन भी दी थी|
सुनिधि के इस कार्यक्रम का आयोजन 2017 में किया गया था| उस वक्त उनकी तस्वीरें काफी वायरल हुईं थी और वह अनारकली सूट में नजर आईं थीं| बता दें, सुनिधि ने सोमवार को शाम 5.20 पर बेटे को जन्म दिया| सुनिधि की गायनोकोलोजिस्ट रंजना धानू ने इस बात की जानकारी दी|
बता दें, सुनिधि ने म्यूजिक कम्पोजर हितेश सोनिक से साल 2012 में शादी की थी और बेटे के जन्म से दोनों काफी खुश हैं| गौरतलब है कि हाल ही में सुनिधि का एक गाना रिलीज हुआ है| यह गाना उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी की नई फिल्म अय्यारी के लिए गाया है| फिल्म के इस गाने को सिद्धार्थ और फिल्म की लीड एक्ट्रेस रकुल पर फिल्माया गया है| यह फिल्म का रोमांटिक सॉन्ग है और इसका नाम "ले डूबा" है| बता दें, यह फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होगी|
|