Visitors online: 002

गुजरात: विजय रुपाणी लेंगे CM पद की शपथ, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित संतों को भी न्योता

Home » Headlines

गुजरात में बीजेपी मंगलवार को लगातार छठी बार सरकार बनाने जा रही है| पिछले 22 वर्षों से सत्‍ता पर काबिज बीजेपी चुनावों में जनादेश प्राप्‍त करने के बाद आज फिर सरकार बनाने जा रही है| इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल की अगुआई में नई सरकार गांधीनगर में सुबह 11 बजेे भव्य समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ लेगी| समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह समेत एनडीए शासित 18 राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों और पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं को भी शपथ ग्रहण में आमंत्रित किया गया है|
 
रुपाणी और पटेल के साथ राज्यपाल ओपी कोहली कई अन्य मंत्रियों को भी शपथ दिला सकते हैं| गुजरात भाजपा के अध्यक्ष जीतू वाघानी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा एवं राजग शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के इस शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचने की संभावना है| इस कार्यक्रम के लिए वरिष्ठ नेताओं के साथ ही संतों और विभिन्न धर्मों के धार्मिक नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है. पार्टी सूत्रों ने कहा कि रुपाणी और नितिन पटेल के अलावा छह से नौ कैबिनेट मंत्रियों और करीब 15 राज्यमंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है|
 
सूत्रों ने कहा, पिछली सरकार में मंत्री रहे कई वरिष्ठ नेता मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं.Т कैबिनेट के लिए भूपेंद्र सिंह चूड़ासमा, कौशिक पटेल, गणपत वसावा, दिलीप ठाकोर, बाबूभाई बोखिरिया और प्रदीपसिंह जडेजा के नाम चल रहे हैं| कुछ नये चेहरों को राज्य मंत्रियों के रूप में सरकार में शामिल किया जा सकता है|
 
पिछली सरकार में रहे छह मंत्री चुनाव हार चुके हैं| विधानसभा अध्यक्ष रहे रमनलाल वोरा को भी पराजय का सामना करना पड़ा. रुपाणी और पटेल 22 दिसंबर को केंद्रीय पर्यवेक्षकों - वित्त मंत्री अरुण जेटली और पार्टी महासचिव सरोज पांडे की उपस्थिति में भाजपा विधायक दल के क्रमश: नेता और उपनेता चुने गये थे. भाजपा ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में 182 सदस्यीय सदन में 99 सीटें जीतकर सामान्य बहुमत हासिल किया था|
 
वैसे पार्टी की सीटें इस बार 16 कम हो गईं. उसने 2012 में 115 सीटें हासिल की थीं. विपक्षी कांग्रेस अपनी सीटें बढ़ाने में कामयाब रही है. उसे 2012 में 61 सीटें मिली थीं, इस बार उसने 77 सीटें जीती हैं. सहयोगियों के साथ मिलकर विधानसभा में उसके पास कुल 80 सीटें हो गई हैं|
 
 


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links