Visitors online: 003

Christmas: सैंटा क्लॉज को भेजना है लैटर? ये रहा उनका एड्रेस

Home » Headlines

क्रिसमस मतलब सैंटा क्लॉज और ढेर सारे गिफ्ट्स के साथ उनके तरफ से भेजा गया प्यारा सा लैटर| लेकिन इसके लिए आपको पहले उन्हें चिट्ठी लिखनी होगी और ये बताना होगा कि कैसे सालभर आपने अच्छे काम किए| चिट्ठी जैसे ही पूरी हो उसे तुरंत सैंटा के दफ्तर के पते पर पोस्ट कर दें और निश्चित ही आपको उनकी तरफ से जवाब मिलेगा| पर क्या आपको उनके इस ऑफिशियल पोस्ट ऑफिस का एड्रेस पता है? अगर नहीं तो आप चिंता मत किजिए हम हैं ना|
 
सैंटा क्लॉज का पता है-
Santa Claus
Santa Claus' Main Post Office
Thtikuja 1
96930 Arctic Circle, FINLAND
 
जी हां, यही वो जगह है जहां सैंटा क्लॉज का पोस्ट ऑफिस और घर है| वे फिनलैंड के इसी गांव में रहते हैं और अपनी टीम के साथ सालभर क्रिसमस की तैयारी करते हैं| सैंटा के इस पते पर हर साल लाखों चिट्ठियां भेजी जाती हैं| 1985 से अब तक इस ऑफिस में दुनियाभर से करीब 17 मिलियन चिट्ठियां भेजी जा चुकी हैं|
 
वैसे आप सैंटा से मिलने भी जा सकते हैं और वो भी सिर्फ क्रिसमस पर ही नहीं बल्कि साल में कभी भी| सैंटा का गांव फिनलैंड के शहर Rovaniemi से महज आठ किलोमीटर दूर है|
 
आप वहां जाकर गुम न जाएं, इसके लिए गूगल मैप का सहारा भी ले सकते हैं| वैसे सैंटा के इस ऑफिस की ऑफिशियल वेबसाइट भी है, (https://oma.posti.fi/en/santa-claus-main-post-office) जहां आपको इस दफ्तर से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी| इतना ही नहीं आप इस साइट पर सैंटा क्लॉज का क्रिसमस पर भेजा गया वीडियो मैसेज भी देख सकते हैं|
 
भई अब आधुनिक होते समय के साथ सैंटा क्लॉज भी तो एडवांस होंगे, तो ऐसा कैसे हो सकता है कि उनका फेसबुक (https://www.facebook.com/SantaClausMainPostOffice/) और इंस्टाग्राम (https://www.instagram.com/santaclausmainpostoffice/) पेज न हो| इन पेज पर विजिट कर आप सैंटा के ऑफिशियल पोस्ट ऑफिस की तस्वीरों के साथ ही वहां कैसे काम होता है, ये भी देख सकते हैं| और हां इन तस्वीरों में सैंटा की फोटो भी है|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links