|
|
2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाला मामलों में सीबीआई की विशेष अदालत गुरुवार को पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा, द्रमुक सांसद कनिमोझी और कई अन्य पर फैसला सुना सकती है| ये पूरा घोटाला 1.76 लाख करोड़ का है| टूजी स्पेक्ट्रम घोटाले से जुड़े मामलों पर विशेष रूप से विचार कर रही अदालत ने ए राजा, कनिमोई और अन्य सहित सभी आरोपियों को फैसले के लिए आज उसके सामने हाजिर रहने का निर्देश दिए थे| कोर्ट में पेश होने के लिए ए राजा और कनिमोझी सहित सभी आरोपी अपने निवास से रवाना हो गए हैं|
विशेष सीबीआई न्यायाधीश ओ पी सैनी यूपीए सरकार के समय हुए टूजी घोटाले में सीबीआई और ईडी द्वारा दर्ज अलग-अलग मामलों में फैसले सुना सकते हैं| टूजी स्पेक्ट्रम घोटाले में सुनवाई छह साल पहले 2011 में शुरू हुई थी जब अदालत ने 17 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए थे| जिन आरोपों में आरोप तय किए गए हैं उनमें छह महीने से उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है|
|