Visitors online: 002

तो क्या इस वजह से नहीं हो रही है प्रियंका चोपड़ा की शादी

Home » Headlines

बॉलीवुड से हॉलीवुड की तरफ बढ़ चुकी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने इंटरनेशनल प्रोजेक्‍ट्स में काफी बिजी हैं| इन दिनों वह अपने अमेरिकी टीवी शो क्‍वांटिको के तीसरे सीजन की शूटिंग में लगी हैं| तो वहीं उनकी हॉलीवुड फिल्‍मों का भी सफर जोरों से शुरू हो चुका है| सिर्फ हॉलीवुड ही नहीं, प्रियंका बॉलीवुड की भी कई फिल्‍मों की स्क्रिप्‍ट पर विचार कर रही हैं| लेकिन अपने इतने सारे बिजी शेड्यूल के बीच प्रियंका शादी की भी मन बना रही हैं, लेकिन इस देसी गर्ल को देश-विदेश घूमने के बाद भी अपनी पसंद का लड़का अभी तक नहीं मिला है|
 
यह हम नहीं बल्कि खुद प्रियंका चोपड़ा कह रही हैं| न्‍यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार प्रियंका का कहना है कि वह शादी के लिए सही व्यक्ति की तलाश में हैं| हालांकि प्रियंका का कहना है कि शादी प्‍लानिंग से नहीं होती|
 
हाल ही में अचानक आई विराट और अनुष्‍का की शादी की खबरों के बाद अब कई सितारे ऐसे हैं जिनकी शादी की खबरें गर्म हो गई हैं| ऐसे में मंगलवार को जी सिने अवॉर्ड 2017 में हिस्‍सा बनने इंडिया आईं प्रियंका से मीडिया ने शादी के बारे में पूछा? इस पर उन्होंने कहा, शादी प्‍लानिंग से नहीं होती| आपको अपने लिए सही व्यक्ति की तलाश की जरूरत होती है| अगर मुझे सही व्यक्ति मिल जाएगा तो मैं तुरंत शादी कर लूंगी| मैं अब भी ऐसे शख्स की तलाश में हूं|
 
बॉलीवुड फिल्मों के बारे में पूछे जाने पर प्रियंका ने पुष्टि की है कि उन्हें राकेश शर्मा की बायोपिक के लिए संपर्क किया गया था, जिसमें आमिर खान शीर्ष भूमिका में हैं| यह फिल्म सिद्धार्थ राय कपूर और महेश मथाई द्वारा निर्देशित होगी| हालांकि इस फिल्‍म से आमिर खान अपना हाथ खींच चुके हैं और खबरें हैं कि अब आमिर की जगह शाहरुख खान इस फिल्‍म में नजर आने वाले हैं| यही कारण है कि अब प्रियंका चोपड़ा इस फिल्‍म से अपनी दूरी बना सकती हैं|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links