Visitors online: 001

6 साल के इस नन्हे उस्ताद की कमाई सुन आप भी सोचने को हो जाएंगे मजबूर

Home » Headlines

क्या आप सोच सकते हैं कि पढ़ने और खेलने की उम्र में एक बच्चा कमाई के मामले में अच्छे-अच्छे धुरंधरों को पीछे छोड़ देगा| शायद यह बात आपको सोचने में थोड़ी अजीब लगे| लेकिन यह है 100 फीसदी सच| 6 साल की उम्र में आमतौर पर बच्चे पढ़ते और खेलते हैं| लेकिन जिस बच्चे की हम बात कर रहे हैं उसने छोटी सी उम्र में कमाई का नया कीर्तिमान बनाया है| यदि कोई आपसे पूछे कि बिजनेस शुरू करने की सही उम्र क्या है, तो आप छह साल की उम्र पर सहमति न जताएं|
 
पिछले दिनों फोर्ब्स ने यू-ट्यूब के जरिए कमाई करने वाले टॉप 10 सिलेब्रिटीज की लिस्ट जारी की थी| इसमें 16.5 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ पहले पायदान पर डेनियल मिडलटन (Daniel Middleton) हैं| मुख्य रूप से गेमिंग पर फोकस करने वाले 26 वर्षीय मिडलटन की कमाई आपको चौका सकती है| लेकिन इसमें सबसे ज्यादा हैरान करने वाला नाम 6 वर्षीय रायन का है| यू-ट्यूब से सबसे ज्यादा कमाई करने वालों में इस नन्हे उस्ताद का नाम 9वें नंबर पर है|
 
छह साल का रायन यू-ट्यूब चैनल पर वीडियो के माध्यम से सालभर में 11 बिलियन डॉलर (करीब 71 करोड़ रुपए) कमा रहा है| इस तरह उसकी एक महीने की इनकम करीब 6 करोड़ रुपए होती है| शायद आप भी इस आंकड़े को पढ़कर हमारी तरह हैरान हो गए हो लेकिन यह है 100 फीसदी सच| उसका रायन टॉयज रिव्यू नाम का चैनल यूट्यूब पर काफी लोकप्रिय है और करोड़ों परिवारों में उसका चैनल देखा जाता है|
 
रायन और उसके परिवार द्वारा चलाए जाने वाले इस चैनल पर रायन खिलौनों का रिव्यू करता है| जुलाई 2015 में चार साल की उम्र में यू-ट्यूब की दुनिया में कदम रखने वाले रायन ने अब तक कई वीडियो पोस्ट किए हैं| लेकिन इन सबमें उसका सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो जायंट एग सरप्राइज का रिव्यू है| उसके इस वीडियो पर अब तक 80 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं|
 
रायन के यू-ट्यूब चैनल जायंट एग सरप्राइज के अब तक 10 मिलयन (1 करोड़) से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं| 6 साल का रायन खिलौने के अलावा बच्चों के लिए फूड आइटम का भी रिव्यू करता है| रिपोर्ट के मुताबिक हर महीने रायन विज्ञापन से ही एक मिलियन डॉलर की कमाई करता है| आपको बता दें कि रायन की यह कमाई टैक्स पे करने के बाद है| टैक्स चुकाने से पहले उसकी कुल कमाई 14.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 93 करोड़ रुपए) है|
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links