|
|
सुपरस्टार रजनीकांत एक ऐसा नाम है जिसके बारे में हर कोई जानता है| आज वह अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं| रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 को एक मराठी परिवार में हुआ था और उनका असली नाम शिवाजी रावा गायकवाड़ है| रजनीकांत एक ऐसा नाम है जिनके आगे किंग ऑफ रोमांस से लेकर खिलाड़ी कुमार तक सभी का स्टारडम फीका पड़ जाता है|
वह उनके फैन्स के लिए सिर्फ स्टार ही नहीं बल्कि भगवान हैं| इतना ही नहीं लोग केवल उन्हें उनकी एक्टिंग के लिए ही नहीं बल्कि उनके विनम्र व्यक्तित्व के लिए भी जाने जाते हैंं| फिल्मों में आने से पहले वह एक बस कंडक्टर थे लेकिन सिनेमा के प्रति उनके प्रेम से वह आज इस मुकाम तक पहुंचे|
वह भारत के हाइऐस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं| सिर्फ रीजनल और बॉलीवुड ही नहीं उन्होंने दूसरी भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है| 2014 तक उन्हें तमिल नाडू के 6 बार बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है| वहीं भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्म भूषण और पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है|
आज इस मुकाम पर पहुंचे रजनीकांत कभी बस कंडक्टर हुआ करते थे| जब वह छोटे थे तब उनकी मां की मृत्यु हो गई थी| जिसके बाद घर को सपोर्ट करने के लिए उन्होंने कई तरह के छोटे-मोटे काम किए| वह अपने चार बहन भाईयों में सबसे छोटे थे|
आज इस मुकाम पर पहुंचे रजनीकांत कभी बस कंडक्टर हुआ करते थे. जब वह छोटे थे तब उनकी मां की मृत्यु हो गई थी. जिसके बाद घर को सपोर्ट करने के लिए उन्होंने कई तरह के छोटे-मोटे काम किए. वह अपने चार बहन भाईयों में सबसे छोटे थे.
1975 में रजनीकांत की के. बालंचद्र से एक बार फिर मुलाकात हुई| तब बालचंद्र ने उन्हें एक छोटा रोल ऑफर किया| उन्हें पहली सफलता मिली फिल्म भैरवी से, इसमें वह मुख्य भूमिका में थे| एक बार के. बालचंद्र ने रजनीकांत के बारे में कहा था- वह मुझे अपना गुरु मानता है, लेकिन मैं कहूंगा कि इस रजनीकांत को मैंने नहीं बनाया, उसने खुद समय के साथ अपने हुनर को निखारा है| मैंने उसे दुनिया के सामने पेश किया और उसने दुनिया को जीत लिया| हमारी तरफ से उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं|
|