|
|
इन दिनों खबरों की दुनिया में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की अटकलें तैर रही हैं| हर कोई अपने अपने अंदाजे लगा रहा है| हालांकि पक्की खबर किसी के पास नहीं है कि ये जोड़ा कब शादी के बंधन में बंधेगा| इधर, खबर ये है कि दोनों इटली में शादी करने वाले हैं| अनुष्का अपने परिवार के साथ इटली पहुंच भी चुकी हैं| इधर ऑस्ट्रेलिया के मशहूर क्रिकेट ग्राउंड एडिलेड के प्रबंधन ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को अपनी शादी इस स्टेडियम में करने की पेशकश कर दी है|
एडिलेड का इस ग्राउंड का कोहली के साथ पहले से खास रिश्ता है| पिछली बार जब टीम इंडिया यहां खेलने आई थी, तो विराट कोहली ने यहीं पर शतक बनाया था| इस सीरीज में विराट ने दो शतक बनाए थे, जिसमें एक यहीं पर था| उसके बाद धोनी ने उनकी तारीफ करते हुए कहा था कि इस स्टेडियम में विराट के नाम का स्टेंड हो|
अब स्टेडियम के सीईओ एंड्रयू डेनियल ने विराट को एक शानदार आॅफर दिया है| उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की शादी को होस्ट करने की इच्छा जताई है| उन्होंने कहा है कि हम बहुत खुश होंगे, अगर विराट इस जगह शादी करते हैं| उनकी कई खुशनुमा यादें यहां से जुड़ी हुई हैं| ये काफी शानदार जगह है| हम मिस्टर और मिसेज कोहली की इस शादी को काफी यादगार बना देंगे|
इस मैदान पर अभी हाल में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला गया था| इसमें ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की थी| 146 साल पुराने इस स्टेडियम को अभी हाल में 53 करोड़ डॉलर से रिनोवेट किया गया है|
|