|
|
भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की अगले हफ्ते शादी करने की खबर फिर जोर पकड़ रही है, हालांकि बुधवार को मीडिया में इस संबंध में खबरें प्रसारित होने के बाद अनुष्का शर्मा के प्रवक्ता ने इसका खंडन किया| उनके अनुसार इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है| कई टीवी चैनलों ने यह खबर चलानी शुरू कर दी थी कि यह जोड़ा जल्द ही 11 से 13 दिसंबर के बीच इटली के मिलान शहर में शादी के बंधन में बंधने वाला है|
कोहली के श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में आराम दिये जाने के बाद अफवाहों ने जोर पकड़ लिया| विराट से पहले अनुष्का भी शादी की खबरों का खंडन कर चुकी हैं| जब यह खबर मीडिया में आई थी कि विराट ने दिसंबर में बीसीसीआई से छुट्टियों की मांग की है| इसके बाद यह खबर तेजी से वायरल होने लगी थी कि विराट और अनुष्का दिसंबर में सगाई करने वाले हैं, लेकिन अनुष्का शर्मा इस खबर को महज एक अफवाह कहकर खारिज कर दिया था|
खबरों की माने तो विराट-अनुष्का इटली के मिलान में शादी करने जा रहे हैं. 9,10, 11 दिसंबर को शादी की रस्में निभाई जा सकती हैं| इसके साथ ही खबरें आ रही हैं कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के परिवार के सदस्यों के इटली के टिकट बुक हो गए हैं. बहुत ही करीबियों को न्यौता दिया गया है|
उधर, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, विराट-अनुष्का दिसंबर के दूसरे हफ्ते में इटली में भव्य तरीके से शादी करेंगे. कहा जा रहा है कि इसमें बॉलीवुड क्रिकेट और राजनीति की कई हस्तियां शामिल होंगी|
|