|
|
पूरा देश आज (6 दिसंबर) संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर (Bhim Rao Ambedkar) की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर रहा है| भारत रत्न अंबेडकर की मौत 6 दिसंबर 1956 को हुई थी| महान दलित चिंतक अंबेडकर भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं| उन्होंने उस दौर में भारतीय समाज और संस्कृति का अध्यन कर ऐसी बातें कही थीं जो बिल्कुल सटीक हैं| आइए भारत के इस महान शख्स की पुण्यतिथि पर उनकी कही उन 10 बातों को याद करें जो किसी के भी जीवन में प्रेरणा दे सकते हैं|
1. शिक्षित बनो! संगठित रहो! संघर्ष करो|
2. मैं ऐसे धर्म को मानता हूं जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सिखाता है|
3. जीवन लंबा होने के बजाय महान होना चाहिए|
4. एक महान व्यक्ति एक प्रतिष्ठित व्यक्ति से अलग है, क्योंकि वह समाज का सेवक बनने के लिए तैयार रहता है|
5. दिमाग का विकास मानव अस्तित्व का परम लक्ष्य होना चाहिए|
6. हम सबसे पहले और अंत में भारतीय हैं|
7. हिंदू धर्म में विवेक, कारण और स्वतंत्र सोच के विकास के लिए कोई गुंजाइश नहीं है|
8. मनुष्य नश्वर है| ऐसे विचार होते हैं| एक विचार को प्रचार-प्रसार की ज़रूरत है जैसे एक पौधे में पानी की ज़रूरत होती है| अन्यथा दोनों मुरझा जायेंगे और मर जायेंगे|
9. मैं एक समुदाय की प्रगति का माप महिलाओं द्वारा हासिल प्रगति की डिग्री द्वारा करता हूं|
10. इतिहास बताता है कि जहां नैतिकता और अर्थशास्त्र में संघर्ष होता है वहां जीत हमेशा अर्थशास्त्र की होती है| निहित स्वार्थों को स्वेच्छा से कभी नहीं छोड़ा गया है जब तक कि पर्याप्त बल लगा कर मजबूर न किया गया हो|
|