Visitors online: 004

टमाटर और खीरे से जुड़ी ये खबर आपको परेशान कर देगी, जानना जरूरी है!

Home » Headlines

क्या कभी सोचा है कि जो टमाटर और खीरा आप सलाद में खा रहे हैं वो आपको परेशान कर सकता है| क्या कभी सोचा है जिस टमाटर और खीरे में इतने गुण छिपे होते हैं वो आपको बीमार भी कर सकता है| अगर नहीं तो ये जानना जरूरी है| क्योंकि, टमाटर और खीरा सेहत के लिए जितना फायदेमंद होते हैं, उतना ही इन्हें साथ खाने से नुकसान भी हो सकता है| दरअसल, खीरा और टमाटर एक साथ खाने से पेट की बीमारियों का कारण बन सकता है| इनको एक साथ खाने से गैस, ब्लोटिंग, पेट दर्द, जी मचलना, थकान और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं|
 
क्यों होता है ऐसा
खीरा और टमाटर दोनों ही विरूद्ध आहार की सूची में आते हैं| इस सूची में आने का मतलब है कि ये दोनों एक दूसरे के विपरित होते हैं| इन दोनों का पेट में पचने का समय अलग-अलग होता है| इसलिए पेट में जाकर ये अलग-अलग तरह की समस्या पैदा कर सकते हैं|
 
क्यों होती है ऐसी समस्याएं
दरअसल, टमाटर और खीरे दोनों का नेचर अलग होता है| एक जल्दी डायजेस्ट होता है और दूसरा धीरे| ऐसे में दोनों विपरित डाइजेशन वाली सब्जी को एक साथ खाने से ऐसी समस्याएं होती हैं| क्योंकि, एक पहले पचकर इंटेस्टाइन में पहुंच जाता है और दूसरे की डाइजेशन प्रक्रिया चलती रहती है| इससे बॉडी में खिंचाव महसूस होने लगता है| इस तरह की समस्या पेट के साथ पूरे शरीर के लिए खतरनाक होते हैं| खीरा और टमाटर एक दूसरे के साथ अनुकूल नहीं हैं| इसलिए इन्हें साथ में नहीं खाना चाहिए|
 
दूध और केला
ऐसा ही मामला दूध और केले से जुड़ा है| अक्सर इन्हें साथ खाने की सलाह दी जाती हैं, लेकिन रियलटी बिलकुल अलग है| दरअसल जब ये दोनों चीजें एक साथ मिलती हैं जो एक दूसरे को पचने से रोकती हैं| दोनों के पचने का समय अलग-अलग होता है| लगातार इनको साथ में खाने से हमारे शरीर की पाचन शक्ति कमजोर होने लगती है| इससे अनिद्रा की समस्या भी होने लगती है|
 
तरबूज और खरबूज
इन दोनों फलों को अलग-अलग खाना ही सही होता है| इनको साथ में खाने या किसी दूसरे फ्रूट के साथ खाने से अपच और पेट संबधी बीमारियां हो सकती हैं|
 
ब्रेड और नूडल्स के साथ जूस
ब्रेड और नूडल्स के साथ आरेंज जूस पीने से ये जरूरी एंजाइम को खत्म कर देता है| जिससे पेट संबंधी बीमारी होने का खतरा रहता है| साथ ही डाइजेशन की समस्या शुरू हो जाती है|
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links