Visitors online: 003

उत्तर कोरिया ने जापान के आर्थिक जोन पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल

Home » Headlines

उत्तर कोरिया ने एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है| अमेरिका ने इस परिक्षण पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए इसे दुनिया के लिए खतरा बताया है| अमेरिकन समय के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने बुधवार की सुबह बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया| दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने इस परिक्षण की पुष्टि की है| 
 
दक्षिण कोरिया की मीडिया के मुताबिक, दक्षिणी प्योंगान प्रांत से इस मिलाइल को जापान के सागर में छोड़ा गया था| इसका धमाका दूर तक सुना गया| यह एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल थी| उत्तर कोरिया ने भी ताल ठोकते हुए कहा कि अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का परीक्षण सफलता पूर्वक हुआ है|
 
जापान के रक्षा मंत्री ने कहा कि यह मिसाइल उनके विशेष आर्थिक जोन में गिरी है| जापान ने भी इस परिक्षण की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए आपात बैठक बुलाई है| अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी किम जोंग उन की चुनौती को स्वीकार करते हुए कहा कि हम संभाल लेंगे  राजनीतिक विशेषज्ञ इसे उत्तरी कोरिया की अमेरिका को खुली चुनौती मान कर चल रहे हैं| बता दें कि उत्तर कोरिया अपनी सैन्य ताकत बढ़ाते हुए लगातार परमाणु परिक्षण कर रहा है| उत्तर कोरिया ने पिछले साल नौ सितंबर को पांचवां परमाणु परीक्षण किया था| उसने एक सप्ताह पहले ही छठा परीक्षण किया और दावा किया कि यह एक हाइड्रोजन बम था जो मिसाइल पर लगाया जा सकता है|
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links