Visitors online: 003

आहार विशेषज्ञ रुजुता दिवेकर बोलीं- पति नहीं, ये होता है हरेक का लाइफ पार्टनर

Home » Headlines

आहार विशेषज्ञ रुजुता दिवेकर ने सलाह दी है कि लोग डिनर में सलाद और सूप लेना बंद कर दें| उन्होंने कहा कि डिनर में हर हाल में चावल लें वह चाहे दाल चावल हो, दही चावल, कढ़ी चावल हो या खिचड़ी| शरीर के लिए चावल जरूरी है|
 
इस बात को समझाने के लिए उन्होंने एक व्यंग्यात्मक उदाहरण दिया| रुजुता दिवेकर ने कहा कि हर औरतें अपने पति को और मर्द अपनी पत्नी को लाइफ पार्टनर कहते हैं, लेकिन मैं कहती हूं असली लाइफ पार्टनर दाल-चावल होता है| क्योंकि दाल-चावल ऐसी चीज है जिसे शादी से पहले शादी के बाद, टूर पर, रेस्टोरेंट में घर पर कहीं भी और कभी भी हम खाते हैं| लोगों से मेरी सलाह है कि स्वास्थ्य के प्रति गंभीर लोग कभी भी डिनर में सलाद या सूप न लें| उन्होंने कहा कि सलाद या सूप डिनर में वही लोग लेते हैं, जो जीते जी मर चुके होते हैं|
 
मालूम हो कि रुजुता दिवेकर भारत में सबसे महंगी आहार विशेषज्ञ मानी जाती हैं| मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन्हीं की सलाह से उद्येागपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी का वजन 108 किलोग्राम कम हुआ है| रुजुता की देखरेख में मुकेश अंबानी के लाडले ने महज 18 महीनों में 108 किलो वजन कम किया था| रुजुता दिवेकर को एशियाई संस्थान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (एआईजी) ने "न्यूट्रिशन अवॉर्ड" से सम्मानित किया था| उनकी मां मुंबई के Sathaye कॉलेज में रसायन शास्त्र की प्रोफेसर थीं|
 
रुजुता हमेशा सलाह देती हैं कि स्थानीय और सीजनल फलों जैसे केला, अंगूर, चीकू, आम आदि फलों का जरूर खाएं| सभी फलों में FRUCTOSE(फ्रक्टोज, fruit sugar) होता है इसलिए यह बात मायने नहीं रखती कि आप आम के बाद सेब खा रहे हैं या सेब के बाद आम| सेब चाहे कोंकण से आता है और सेब कश्मीर से| इसलिए आम आपके लिए स्थानीय हो जाता है| मधुमेह रोगी ऊपर लिखे सभी फल खा सकते हैं क्योंकि फ्रक्टोज आपके शूगर को नियंत्रण में कर लेगा|
 
सब्जियां बनाते समय बीजों के तेल जैसे अखरोट, सरसों, नारियल तिल आदि का प्रयोग करें| पैकिंग वाले तेल, जैतून की तरह चकचक आदि का प्रयोग न करें| रिफाइंड तेलों से कच्ची घानी का सरसों तेल बेहतर होता है|
 
 
 
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links