|
|
मध्यस्थता के जरिये अयोध्या विवाद सुलझाने की कोशिश में जुटे आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर शनिवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात करेंगे| शुक्रवार को श्री श्री ने कहा था कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिलकर इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे| वह आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने यहां आए हुए हैं|
श्री श्री रविशंकर ने कहा है कि राम मंदिर मुद्दे को सुलझाने के लिए आशा की किरण दिख रही है| उन्होंने शुक्रवार शाम हवाईअड्डे पर एक सवाल के जवाब में कहा था, आशा की किरण दिख रही है| बहुत अच्छा माहौल बनता जा रहा है| यह पूछे जाने पर कि क्या वह अयोध्या मुद्दे पर भागवत से मिलेंगे, रविशंकर ने कहा था| मैं उनसे मिलकर राम मंदिर मुद्दे पर चर्चा करूंगा|
|