Visitors online: 002

ननिहाल में राम मंदिर बन गया, आगे भी रास्‍ता निकल आएगा: योगी आदित्‍यनाथ

Home » Headlines

उत्तर-प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अयोध्‍या में राम मंदिर की संभावनाओं पर कहा कि रायपुर भगवान राम की ननिहाल है| यहां राम मंदिर का निर्माण हुआ है तो आगे का रास्‍ता भी निकल ही आएगा| सीएम योगी ने कहा कि वह फरवरी महीने में रायपुर आए थे, क्योंकि यहां भगवान राम का ननिहाल है और भगवान राम के मंदिर का निर्माण कार्य संपन्न हुआ था|
 
उन्होंने कहा कि भगवान राम की कृपा रही, इसलिए ननिहाल में भगवान राम के मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हुआ| मान्यता यही है कि भगवान राम पहले ननिहाल में आते हैं और ननिहाल से अपने जन्मभूमि में जाते हैं| अखबार नई दुनिया के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे सीएम योगी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि यह भी मान्‍यता है कि ननिहाल में मंदिर बनेगा तो आगे के रास्‍ते निकल जाएंगे| पांच दिसंबर से सुप्रीम कोर्ट नियमित सुनवाई करेगा| यूपी सरकार इसमें पार्टी नहीं है| ये मानकर चलिए, जो होगा अच्‍छा होगा, अच्‍छी दिशा में होगा|
 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग इस बार दीपावली के पहले अयोध्या गए थे| हमारी पूर्ववर्ती सरकारें अयोध्या जाने से डरती थीं| अयोध्या का नाम लेना भी नहीं चाहती थी| लोग सोचते थे कि हम सत्ता में आए हैं तो संभवतः भय के कारण अयोध्या नहीं जाएंगे| हमें तो कोई भय नहीं है, क्योंकि अयोध्या के साथ भारत की पहचान है| यह पूरे देश और दुनिया के सामने आना चाहिए| उन्होंने कहा कि आखिर राम में ऐसा क्या था कि पूरा देश और दुनिया लालायित है श्रीराम के लिए| शासन की सबसे अच्छी पद्धति दुनिया के अंदर मानी गई है तो वह राम राज्य है| जहां किसी भी प्रकार कोई भय नहीं, भूख नहीं, किसी भी प्रकार काा कोई अभाव नहीं. यह एक आदर्श व्यवस्था है|
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links