Visitors online: 002

इंटरनेट से घर बैठे कमाई के 5 तरीके, एक घंटे में कमा सकते हैं 1000 रु. तक

Home » Headlines

अगर आपके पास कम्प्यूटर और इंटरनेट है, तो समझ लीजिए आप भी कमाई कर सकते हैं| इसके लिए कहीं जाने की भी जरूरत नहीं है| घर बैठकर इंटरनेट के जरिए कुछ ऐसे काम हैं जो आपको एक घंटे में 1000 रुपए तक कमाई का मौका देते हैं| इसके लिए थोड़ा समय देने की जरूरत है| हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही कुछ काम जो इंटरनेट के जरिए आपकी कमाई करा सकते हैं|
 
1. वर्चुअल कॉल सेंटर एजेंट
आप घर बैठे कॉल सेंटर एजेंट के रूप में काम कर सकते हैं| LiveOps.com आपको यह सुविधा मुहैया कराता है| इस साइट पर जाकर आप कंपनी के एजेंट बन सकते हैं| होम पेज खुलने के बाद एजेंट बनने के लिए अप्लाई करें|
 
क्या करना होगा
इसके लिए घर पर एक फोन, कम्प्यूटर और इंटरनेट की जरूरत है| 
अंग्रेजी अच्छी होना जरूरी है| ताकि आप उपभोक्ताओं को सीधे कॉल कर उत्पाद बेच सकें| 
अगर आपकी अंग्रेजी अच्छी नहीं है, तो भी आप इससे जुड़ सकते हैं| क्योंकि कॉल लगते ही कंपनी आपको बताएगी कि आपको क्या बोलना है| यानी कॉल शुरू होते ही स्क्रीन पर लिख कर आने लगेगा, जो आपको बोलना है|
इस वेबसाइट के जरिए आप एक घंटे में 7 से 15 डॉलर तक की कमाई कर सकते हैं|
 
2. स्वागबक्स डॉटकॉम(http://www.swagbucks.com)
स्वागबक्स डॉटकॉम एक प्रसिद्ध वेबसाइट है, जिस पर फ्री में रजिस्टर करके आप कमाई शुरू कर सकते हैं| फेसबुक के जरिए भी इससे जुड़ा जा सकता है| इसमें आपको पैसा तो कम मिलेगा, लेकिन आपके जीवन में इस्तेमाल होने वाली चीजें जैसे मोबाइल, हार्ड डिस्क, मग, टीशर्ट, आदि ज्यादा मिलते हैं| गिफ्ट इस साइट पर बस आपको कुछ समय बिताना है और शॉपिंग से लेकर सर्चिंग, प्ले, सवाल-जवाब और प्रोडक्ट की जानकारी हासिल करनी है| इसकी एवज में वेबसाइट आपको कुछ प्वाइंट्स देगी| इन प्वाइंट्स को आप शॉपिंग में इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर कैश में भी बदल सकते हैं|
 
3. ऑनलाइन वर्क
ऑनलाइन वर्क को लेकर जालसाजों की संख्या बढ़ती जा रही है| ये जालसाज पैसे देने का वादा कर ऑनलाइन काम तो करा लेते हैं, लेकिन पैसे नहीं देते हैं| ऐसे जालसाजों से सावधान रहने की नसीहत देते हुए आपको ऑनलाइन वर्क करके कमाई करन बता रह है| www.odesk.com और www.elance.com जैसी साइट ऑनलाइन कमाई के मामले में दुनिया भर में फेमस साइटों में भी शामिल है| इन दोनों साइटों में सबसे पहले आपको टेस्ट देकर खुद को साइट के लिए यूजफुल साबित करना होता है| एक बार रजिस्टर होने के बाद आप साइट अलग-अलग काम के लिए मेंबर्स को कॉन्ट्रैक्ट और फ्रीलांसर के रूप में हायर करती है| काम पूरा होने पर प्रति घंटा या अन्य तरीकों से पैसा देती है| दुनिया भर में कई वेबसाइट ऐसा करती हैं|
 
4. सेल्फ पब्लिश बुक
अगर आपको लेखन से प्यार है, तो कई साइट पैसे देकर ऑनलाइन बुक लिखवाने से लेकर उसकी रॉयल्टी से कमाई करने का मौका देती हैं| इन्हीं साइटों में से एक है अमेजन| अमेजन किंडल डायरेक्ट पब्लिशिंग के नाम सेयह फीचर चलाती है| इसमें कोई भी ऑनलाइन बुक लिखकर उसे किंडल बुकस्टोर पर डाल सकता है| इसकी बिक्री पर लेखक को 70 फीसदी तक रॉयल्टी मिलती है| साइट और सेल्फ पब्लिश बुक की अधिक जानकारी केलिए https://kdp.amazon.com/ पर क्लिक करें| इस पर आप अपना अकाउंट भी बनाकर रेगुलर मेम्बर बन सकते हैं|
 
5. पेड रिव्यू
सॉफ्टवेयर या अन्य उत्पादों के लिए रिव्यू लिखना| अगर लेखन में आपकी क्षमता जबरदस्त है तो इसके जरिए आप कमाई कर सकते हैं| इसके अलावा इंफोलिंक भी एक माध्यम है| इसके लिए कईं वेबसाइट पेड रिव्यू जैसेकाम आपको देती हैं| इनमें विंडेल रिसर्च(Vindale Research) और एक्सपोटीवी डॉट कॉम(ExpoTv.com) प्रमुख वेबसाइट्स हैं जो इसके लिए अच्छा पैसा देती हैं|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links