|
|
सुपरहिट फिल्म बाहुबली से दुनिया भर में फेमस हुई साउथ एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं| अनुष्का का जन्म 7 नवंबर 1981 को मैंगलोर, कर्नाटक में हुआ था और उनका असली नाम स्वीटी शेट्टी है| फिल्म बाहुबली में अनुष्का प्रभास के साथ नजर आईं और इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया| इस फिल्म ने केवल प्रभास ही नहीं बल्कि अनुष्का को भी काफी फेमस कर दिया|
बता दें, अनुष्का ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2005 में फिल्म सुपर से की थी| अनुष्का के फैमिली बैकग्राउंड में कोई भी फिल्म इंडस्ट्री से संबंध नहीं रखता और वह एक्ट्रेस से पहले एक योगा ट्रेनर थीं| उनकी खूबसूरती को देख एक डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म ऑफर की थी और इस तरह उनका फिल्मी सफर शुरू हुआ| इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं और धीरे-धीरे दर्शकों की पसंद भी बन गईं|
|