|
|
बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही है| 4 नवंबर 1971 को जन्मी तब्बू का पूरा नाम तब्बसुम हाशमी है| तब्बू ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1980 में की थी| उन्होंने सबसे पहले तेलुगु फिल्म कुली नंबर 1 से डेब्यू किया था, जिसकें बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की| तब्बू ने सबसे पहले बोनी कपूर की फिल्म 'प्रेम' को साइन किया था, लेकिन इस फिल्म को बनने में 8 साल का वक्त लगने की वजह से उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 'पहला पहला प्यार थी|"
हालांकि, इस फिल्म से उन्हें कोई पहचान नहीं मिली लेकिन उनके फिल्मी करियर में इस वजह से ब्रेक नहीं लगा| इसके बाद तब्बू अजय देवगन के साथ फिल्म 'विजयपथ' में दिखी थी| इस फिल्म से तब्बू को पहचान मिली| इसके बाद तब्बू कई फिल्मों में नजर आईं लेकिन उन्हें हमेशा से ही उनके किरदारों के लिए जाना जाता है| वह अर्थपूर्ण सिनेमा के लिए अलग पहचान रखती हैं और अपनी एक्टिंग के लिए फेमस हैं|
हाल ही में तब्बू की फिल्म 'गोलमाल अगेन' रिलीज हुई है| इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया| इसके अलावा वह बॉलीवुड की कई सारी फिल्मों में महत्वपूर्ण किरदार निभा चुकी हैं|
उन्हें 2 बार नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है| इसके अलावा वह 6 बार फिल्म फेयर अवॉर्ड्स जीत चुकी हैं| उन्हें 2011 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है|
तब्बू हिंदी सिनेमा के अलावा तेलुगु, तमिल, मराठी और बंगाली फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं| यहां तक कि वह इंटरनेशनल फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं| उन्होंने मीरा नायर की फिल्म 'नेमसेक' (2007) में लीड रोल निभाया था और इसके अलावा वह 'लाइफ ऑफ पाई' में भी सपोर्टिंग रोल में नजर आईं थीं|
|