|
|
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अचानक तबियत बिगड़ गई है| उन्हें शिमला से लाकर दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है| उन्हें पेट से संबंधित किसी परेशानी की शिकायत है| न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, उन्हें निगरानी में रखा गया है| कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया शिमला के निजी दौरे पर गई थी, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, इसके बाद उन्हें दिल्ली लाया गया| उन्हें गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया|
अस्पताल के चेयरमैन (प्रबंधन बोर्ड) डीएस राणा ने बताया कि 70 वर्षीय सोनिया गांधी डॉक्टरों की देखरेख में हैं| राणा ने एक बयान में कहा, "सोनिया गांधी को आज शाम पांच बजे अस्पताल लाया गया| उन्हें पेट में परेशानी थी और निगरानी रखने के लिए उन्हें भर्ती किया गया है|" सूत्रों के अनुसार सोनिया को शिमला से एक एयर-एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया| वह छुट्टी मनाने शिमला गई थीं| सोनिया को शिमला से वापस लाने के लिए अस्पताल के डॉक्टरों के एक दल को भेजा गया था| कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि उनकी हालत स्थिर है|
हिमाचल प्रदेश उन गिने-चुने राज्यों में है जिसमें कांग्रेस की सरकार है| उन्हें कांग्रेस द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की सूची में भी शामिल किया गया है| पिछले वर्ष वाराणसी में कैपेंनिंग के दौरान सोनिया बीमार हो गई थीं|
सोनिया गांधी कई वर्षों से बीमार हैं| सोनिया गांधी अपनी बीमारी का इलाज के लिए अमेरिका जा चुकी हैं| हालांकि पार्टी ने बीमारी की प्रकृति के बार में बताने से इनकार कर दिया था| माना जा रहा है कि उनकी बीमारी के चलते ही अब उनके बेटे पार्टी की कमान संभालेंगे|
|