Visitors online: 002

अगर 7 साल पहले लगते सिर्फ 1100 रूपये तो आज आप भी बन जाते करोड़पति

Home » Headlines

वर्चुअल करेंसी बिटक्वॉइन आज कल सबसे ज्यादा चर्चा में है| लोग खासकर भारतीयों की इसे खरीदने में काफी दिलचस्पी है| इससे मिलने वाले रिटर्न से भी इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है| बिटक्वॉइन की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर है| बिटक्वॉइन प्राइस इंडेक्स के मुताबिक एक यूनिट की कीमत 6000 डॉलर (करीब 3.90 लाख रुपए) पहुंच गई है| इसका मतलब है कि भारतीयों को एक बिटक्वॉइन खरीदने के 3.90 लाख रुपए खर्च करने होंगे|
 
दिलचस्प बात ये है कि अगर किसी ने सात साल पहले बिटक्वॉइन में महज 1125 रुपए का निवेश किया होता तो उसकी कीमत आज 1 करोड़ रुपए होती| दरअसल, बिटक्वॉइन में निवेश करने वाले लोगों को लाखों फीसदी का रिटर्न मिला है| इतने ज्यादा रिटर्न के बाद यह निवेश भारत ही नहीं, दुनिया के कई देशों के लिए पहेली बन गया है| हालांकि, आपको बता दें कि दुनिया में अभी तक किसी भी देश ने इस करेंसी को मान्यता नहीं दी है|
 
भारत में भी जिन लोगों ने बिटक्वॉइन में निवेश किया था, उन्हें जमकर मुनाफा हुआ है| एक रिपोर्ट के मुताबिक आज से 7 साल पहले (वर्ष 2010) बिटक्वॉइन की कीमत 1 डॉलर (उस समय भारतीय मुद्रा में करीब 45 रुपए) थी और आज उसकी कीमत बढ़कर 6000 डॉलर (करीब 3.90 लाख रुपए) हो गई है| मतलब साफ है कि आपको 25 बिटक्वॉइन के लिए 1125 रुपए खर्च करने होते| उनकी कीमत अब 1 करोड़ रुपए हो गई है|
 
बिटक्वॉइन अपने ऑल टाइम हाई पर है| साथ ही दुनिया की सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली करंसी बन गई| एक सर्वे के मुताबिक एक बिटक्वॉइन का भाव 10,000 डॉलर (6.50 लाख रुपए) तक पहुंच सकता है|
 
बिटक्वॉइन एक डिजिटल करंसी है जो लोगों को बिना क्रेडिट, क्रेडिट कार्ड जारीकर्ता या अन्य थर्ड पार्टी के सामान और सेवाओं को खरीदने और मुद्रा का आदान-प्रदान करने की अनुमति देती है| सबसे महंगे करंसी की बात करें तो यह डॉलर और पाउंड से आगे है| खास बात यह है कि दुनिया भर के अमीरों में इसे खरीदने की होड़ है| बिटक्वॉइन से होने वाले कुल व्यापार में 40 प्रतिशत हिस्सा जापान का है|
 
बिटक्वॉइन एक ऐसी करेंसी है, जिसे दुनिया की सबसे महंगी करेंसी माना जाता है| इस करेंसी पर किसी देश की सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है| रुपए या डॉलर की तरह इसकी छपाई नहीं की जाती| इसकी कंप्यूटर के जरिए खोज की जाती है| ऑनलाइन गेमिंग, क्विज को ऑनलाइन हल करने से बिटक्वॉइन मिलते हैं, साथ ही पैसे देकर भी इसे खरीद जा सकता है| भारत में बिटक्वॉइन के ट्रांजेक्शन का प्लैटफॉर्म https://support.buysellbitco.in/support/home पर उपलब्ध है|
 
फाइनेंशियल लेन-देन के लिए बिटक्वॉइन सबसे तेज और कुशल मुद्रा मानी जा रही है| इसलिए बिटक्वॉइन को वर्चुअल करेंसी कहा जाता है| इसके अलावा दुनियाभर के कंप्यूटरों में वायरस भेजकर फिरौती मांगने का काम भी बिटक्वॉइन के जरिए ही हो रहा है|
 
कालाधन, हवाला का धंधा, ड्रग्स की खरीद-बिक्री, टैक्स की चोरी और आतंकवादी गतिविधियों में इसके ज्यादा इस्तेमाल की वजह से भी बिटक्वॉइन खबरों में रहता है| बिटक्वॉइन के बढ़ते इस्तेमाल ने दुनियाभर के देशों में सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है| इधर भारत में रिजर्व बैंक या किसी भी अन्य रेग्युलेटर ने इस वर्चुअल मुद्रा को कानूनी मान्यता नहीं दी है|
 
जेपी मॉर्गन के सीईओ जेमी डिमोन ने बिटक्वॉइन को एक फ्रॉड बताया था, वहीं मॉर्गन स्टेनली के सीईओ जेम्स गोरमैन ने जेमी डिमोन के बयान से असहमति जताई थी| हालांकि, आरबीआई भारत में क्रिप्टो करेंसी के प्रचलन के पक्ष में नहीं है, लेकिन बिटक्वॉइन के बढ़ते चलन को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि आरबीआई जल्द ही क्रिप्टो करेंसी के पक्ष में फैसला लेने को मजबूर हो सकता है|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links