|
|
28 अगस्त से शुरू हुए केबीसी-9 ने शुरुआत से ही लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है| इस शो को बिग बी होस्ट कर रहे हैं और इस वजह से यह शो लोगों के लिए और भी खास हो जाता है| अगर शो की टीआरपी की बात करें तो वह टीआरपी के मामले में टॉप पर है, लेकिन बिग बी और शो के फैन्स के लिए एक बुरी खबर हैं| दरअसल, सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला यह शो जल्द ही बंद होने वाला है और इस शो को 3 नए शो रिप्लेस करने वाले हैं| केबीसी-9 का आखिरी एपिसोड 23 अक्टूबर को प्रसारित किया जाएगा|
23 अक्टूबर के बाद 9 से 10.30 बजे का यह स्लॉट तीन नए शोज को दे दिया जाएगा| स्पॉटब्वॉय.कॉम में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक, विवादित शो पहरेदार पिया की का सीक्वल, जायद खान का शो हासिल और एक दीवाना था केबीसी के बाद 9 से 10.30 के बीच प्रसारित होंगे|
पहरेदार पिया की के सीक्वल रिश्ते लिखेंगे हम नए को प्राइम टाइम 9 बजे का स्लॉट दिया गया है| इस शो से तेजस्वी प्रकाश, रोहित संचुती के साथ वापसी करने वाली हैं| इस शो की शूटिंग बीकानेर में शुरू हो गई है| इसके बाद 9.30 बजे जायद खान का शो हासिल आएगा और रात 10 बजे नया शो एक दीवाना था टेलिकास्ट होगा|
|