|
|
दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल (google) से आप भी लाखों रुपये महीने की आमदनी कर सकते हैं| देश और दुनिया के करोड़ों यूजर्स गूगल के जरिए अच्छा पैसा कमा रहे हैं| आपके द्वारा कमाए गए पैसे का भुगतान गूगल की तरफ से डॉलर में किया जाता है| डिजीटल के तेजी से होते विस्तार के बीच लोगों के लिए कमाई के काफी ऑप्शन बढ़ गए हैं| इसके लिए आपको यह जानने की जरूरत होती है कि आप किस तरह गूगल के माध्यम से अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं|
दरअसल गूगल की एक कंपनी है Adsense इसके माध्यम से गूगल विज्ञापन का कारोबार करती है| यह कंपनी विश्वभर में सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा पैसे देने वाला एड नेटवर्क है| गूगल आपके काम पर विज्ञापन (Ads) देता है, इन विज्ञापन पर यूजर का इंटरेक्शन बढ़ने से कंपनी के साथ-साथ आपको भी कमाई होती है| बहुत से लोग इस काम से ही लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं|
गूगल Adsense YouTube, Blog, Website पर Ads (विज्ञापन) लाने का काम करती है| ऐसे में आपके बनाए हुए वीडियो या आर्टिकल पर यूजर की संख्या जैसे- जैसे बढ़ती है, उसी हिसाब से आपकी कमाई का स्तर भी बढ़ता रहता है|
यदि आप भी गूगल Adsense के माध्यम से कमाई करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपनी जी-मेल (GMAIL ID) बनानी होगी| इस आईडी के माध्यम से यूजर को यूट्यूब या ब्लॉग पर पेज बनाना होगा| अब इस पेज पर वीडियो या आर्टिकल अपलोड करें| इस वीडियो या आर्टिकल को मॉनिटाइज करने के लिए गूगल एडसेन्स पर लॉगइन करें| आपको बता दें कि गूगल के विभिन्न प्लेटफॉर्म यूट्यूब, ब्लॉग और एडसेन्स पर एक ही जीमेल आईडी काम करेगी|
जब आप Adsense में लॉगइन कर लें तो इसके बाद नाम, पता, फोन और अन्य मांगी गई जरूरी जानकारी को भरकर सब्मिट कर दें| इससे आपका एडसेन्स अकाउंट खुल गया| Adsense में रजिस्ट्रेशन के बाद वीडियो या आर्टिकल पर ऐड आता है तो आपको पैसा मिलेगा| गूगल की तरफ से कम से कम 100 डॉलर होने पर ही आपको भुगतान किया जाता है| जब आपके 100 डॉलर हो जाते हैं तो आपको गूगल की तरफ से एक पिन भेजा जाता है| इस पिन से आप अपने उसे बैंक अकाउंट को रजिस्टर कर दें| इस बैंक अकाउंट में आपको गूगल की तरफ से पेमेंट कर दिया जाएगा|
|