Visitors online: 001

सेक्स चेंज कराने पर भारतीय नौसेना ने नाविक को किया सस्पेंड

Home » Headlines

भारतीय नौसेना ने सेक्स चेंज कराने को लेकर नाविक मनीष गिरी को सस्पेंड कर दिया है|
नौसेना ने उसे सेवा के नियमों और भर्ती के नियमों के उल्लंघन करने का दोषी पाया है| नौसैनिक नाविक मनीष गिरी ने छुट्टी लेकर मुंबई के किसी निजी अस्पताल में सेक्स चेंज करवाया था| नौसेना ने नौसेना नियमन के तहत सेवा की अब जरूरत नहीं के प्रावधान के तहत यह कार्रवाई की गयी मनीष गिरी को बर्खास्त कर दिया है|
 
नौसेना ने कहा, उसने भारतीय नौसेना में एक नाविक के रूप में अपनी नौकरी के लिए भर्ती नियमों और पात्रता मापदंड का उल्लंघन किया है| बयान में कहा गया कि मौजूदा सेवा शर्तें और नियम उसे परिवर्तित लिंग स्थिति के साथ नौकरी को जारी रखने की अनुमति नहीं देते हैं|
 
मनीष की नियुक्ति विशाखापत्तन में थी| जब वह छुट्टी से नौसेना बेस में वापस आए तो उन्होंने बाल बढ़ा लिए थे और साड़ी पहनने लगे थे| नौसेना के पास जब ये मामला पहुंचा तो रक्षा मंत्रालय को इस बात की जानकारी दी गई| इसके बाद उन्हें नौकरी से हटाने की फैसला लिया गया| 7 साल पहले नौसेना में भर्ती हुए मनीष को पेंशन से भी हाथ धोना पड़ेगा क्योंकि उनकी 15 साल की सेवा पूरी नहीं हुई| बता दें नौसेना में नाविक के पद पर सिर्फ पुरुषों की नियुक्ति होती रही है|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links