|
|
बॉलीवुड की मशहूर अदाकार रेखा का जन्म 10 अक्टूबर 1954 को हुआ था| रेखा आज अपना 63वां जन्मदिन मना रही हैं| रेखा के पिता तमिल फिल्मों के एक्टर जैमिनी गणेशन और मां तेलुगु एक्ट्रेस पुष्पावल्ली थीं| रेखा का संबंध पहले से ही फिल्मी दुनिया से था और उन्होंने काफी छोटी उम्र से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था| रेखा ने 1966 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म रंगुला रत्नम में काम किया था| इसके बाद उन्होंने कन्नड़ फिल्म ऑपरेशन जैकपोट नल्ली सी.आई.डी से बतौर एक्ट्रेस डेब्यू किया|
इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड फिल्म अंजाना सफर की शूटिंग भी शुरू कर दी थी| उस वक्त रेखा 15 साल की थीं| रेखा की इस फिल्म से उनका एक काफी सुर्खियों में रहा एक किस्सा भी जुड़ा हुआ है| दरअसल, इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वह एक दिन फिल्म के रोमांटिक गाने की शूटिंग के लिए पहुंची थी और जैसे ही डायरेक्टर ने एक्शन कहा वैसे ही फिल्म के लीड एक्टर बिस्वजीत ने उन्हें होठों पर किस करना शुरू किया और यह किस लगभग 5 मिनट तक चला और डायरेक्टर ने भी कट नहीं बोला| इस दौरान सेट पर सब लोग सीटिंया बजाने लगे थे, लेकिन रेखा के लिए यह एक्सपीरिंयस काफी बुरा रहा था, लेकिन यह मामला यहीं खत्म नहीं हुआ था|
दरअसल, फिल्म के रिलीज के वक्त सेंसर बोर्ड इस सीन को काटना चाहता था लेकिन फिल्ममेकर्स इस मामले को कोर्ट तक लेकर गए| इसके बाद यह विवाद इतना बढ़ गया कि एशिया की लाइफ मेग्जीन में भी इस पर एक आर्टिकल छापा गया था और इसका टाइटल था- "द किसिंग क्रायसिस ऑफ इंडिया"
यूं तो रेखा ने कई बॉलीवुड फिल्मों और बॉलीवुड एक्टर्स के साथ काम किया है लेकिन उन्होंने सबसे ज्यादा फिल्में जितेंद्र के साथ की है| रेखा ने उनके साथ 26 फिल्में की हैं जिनमें से 15 फिल्में हिट रही हैं| रेखा आजतक लगभग 180 फिल्मों में काम कर चुकी हैं| बता दें, उनके फिल्मी करियर में उनका नाम कई सितारों के साथ जुड़ा लेकिन अमिताभ के साथ उनके रिश्ते की खबरें काफी वक्त सुर्खियों में रही थीं और बड़े पर्दे पर दोनों की जोड़ी लोग काफी पसंद करते थे|
बता दें रेखा हमेशा से ही एक बोल्ड एक्ट्रेस रही हैं और दुनिया या लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता| रेखा कई ईवेंट में सिंदूर लगाए हुए नजर आती रही हैं, लेकिन आज तक किसी को यह पता नहीं चल पाया कि वह किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं| उन्होंने कभी भी इस बारे में किसी को सही जवाब नहीं दिया| यहां तक कि वह ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में भी सिंदूर और मंगलसूत्र पहन कर पहुंची थीं| यहां उनकों सब इस तरह देख कर हैरान रह गए थे और जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने सिंदूर और मंगलसूत्र क्यों पहना है तो उन्होंने कहा कि वह सीधे शूटिंग से आ रही हैं और यह उनकी कोस्ट्यूम का हिस्सा था और वह इसे उतारना भूल गईं|
|