Visitors online: 004

रॉयल प्रिंसेस सोहा अली खान का अपनी बेटी के साथ पहला जन्मदिन

Home » Headlines

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान और पटौदी खानदान से संबंध रखने वाली सोहा, शर्मिला टेगौर और मंसूर अली खान पटौदी की छोटी बेटी हैं| सोहा का फिल्मी सफर 2004 में शाहिद कपूर की फिल्म दिल मांगे मोर से हुआ था| इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उनके नाम ज्यादा हिट फिल्में नहीं हैं|
 
हालांकि, वह फिल्म रंग दे बसंती से पहली बार लोगों की नजर में आईं थी| इस फिल्म में सोहा ने सोनिया नाम की लड़कि का किरदार निभाया था लेकिन फिल्म में उनकी एक्टिंग की सबने सराहना की थी| बता दें इस फिल्म के लिए सोहा को आईफा और जीफा का बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था| इसके अलावा वह बंगाली फिल्म में भी काम कर चुकी है|
सोहा ने बॉलीवुड में अपना करियर शुरू करने से पहले फोर्ड फाउंडेशन और सिटी बैंक में जॉब की है| सोहा ने अपनी पढ़ाई दिल्ली के ब्रिटिश स्कूल से की|
 
इसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड में पढ़ाई की| उनके पास लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से अतंर्राष्ट्रीय संबंधों पर मास्टर डिग्री है| सोहा आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं| कुणाल खेमू ने भी सोहा को बर्थडे विश करते हुए अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक तस्वीर शेयर की है| हालांकि, इस तस्वीर में उनकी नन्ही परी नजर नहीं आ रही है.|
 
बता दें सोहा ने बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू से 2015 में शादी की थी और हाल ही में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है| उन्होंने अपनी बेटी का नाम इनाया नौमी खेमू रखा है| यह पहली बार है जब वह अपनी बेटी के साथ जन्मदिन मना रही हैं| सोहा के लिए उनका यह जन्मदिन अब पहले से ज्यादा खास होने वाला है|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links