|
|
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 148वीं जयंती के अवसर पर आज राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बापू को नमन किया| पीएम मोदी ने राजघाट पहुंचकर पीएम मोदी राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी| पीएम मोदी ने राजघाट पर होने वाली प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया| उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की| राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी बापू की समाधि राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता को श्रद्धा सुमन अर्पित किए|
इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा "बापू को शत-शत नमन, उनके महान विचारों को करोड़ों लोगों को प्रभावित किया है" पीएम मोदी ने इसके साथ ही एक वीडियो भी जारी किया| इस वीडियो में राष्ट्रपिता बापू के विभिन्न चित्रों पर पीएम मोदी की आवाज दी गई है| प्रधानमंत्री जिसमें कह रहे हैं 2 अक्टूबर को पोरबंदर की धरती पर एक युग का जन्म हुआ था| वे किसी देश की सीमाओं में समाहित होने वाले व्यक्तित्व नहीं थे| वे एक विश्व मानव थे| महात्मा गांधी आज भी दुनिया के लिए उतने ही प्रासंगिक है जितने वह अपने जीवनकाल में थे|
वीडियो संदेश में आगे पीएम मोदी कहते हैं महात्मा गांधी ने जो विचार दिए अपने जीवन की कसौटी पर कसकर दिए| महात्मा गांधी प्रकृति के साथ संवाद करना सिखाते थे| प्रकृति के साथ संघर्ष करना उनको मंजूर नहीं था| मानव जीवन को आतंकवाद से मुक्त करना है तो भी महात्मा गांधी के मार्ग से ही मुक्त किया जा सकता है|
|