Visitors online: 002

राम रहीम जेल में करेगा यह काम, मिलेगी 20 रुपये दिहाड़ी

Home » Headlines

गुरमीत राम रहीम सिंह 28 अगस्त तक सिरसा में डेरा सच्चा सौदा के आलीशान मुख्यालय का बेताज बादशाह था लेकिन अब उसका वक्त जेल में सब्जियां उगाते और पेड़-पौधों की छंटाई में बीतेगा| आठ घंटे काम करने के बदले में उसे केवल 20 रुपये प्रतिदिन की दर पर मजदूरी मिलेगी| 50 वर्षीय राम रहीम अपनी दो शिष्याओं के बलात्कार के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है| एक विशेष सीबीआई अदालत ने 28 अगस्त को उसे बलात्कार के दोनों मामलों में 10-10 साल की यानी 20 साल की सजा सुनाई थी| जेल में उसका कैदी नंबर 1997 है|
 
हरियाणा के डीजीपी (जेल) के पी सिंह ने मंगलवार को पंचकूला में संवाददाताओं से कहा कि राम रहीम की बैरक से लगा एक छोटा सा जमीन का टुकड़ा है जहां वह सब्जी उगाएगा| उन्होंने कहा, वह अपना काम पहले ही शुरू कर चुका है| वह जो भी उगाएगा, उसका इस्तेमाल जेल की मैस में किया जाएगा| अधिकारी ने कहा कि राम रहीम पेड-पौधों और क्यारियों की काट-छांट भी करेगा| खेती के काम के लिए उसे 20 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे जो अकुशल कार्य की श्रेणी में आएगा|  उन्होंने बताया कि सामान्यतः एक किसान को जेल में अधिकतम 8 घंटे काम करने पड़ते हैं| उन्होंने राम रहीम को कोई विशेष सुविधा दिए जाने की बात से इनकार किया|
 
उन्होंने कहा, यह आधारहीन और काल्पनिक खबरें हैं| जेल में किसी भी कैदी को विशेष सुविधा नहीं दी जा रही, इसमें राम रहीम भी शामिल है| उन्होंने बताया कि जेल में कोई टीवी सेट नहीं है| अधिकारी ने बताया कि राम रहीम आम कैदियों की तरह रह रहा है| उसे अन्य कैदियों जैसा ही खाना दिया जा रहा है|
 
गौरतलब है कि बीती 25 अगस्त को सीबीआई अदालत ने साध्वी यौन शोषण मामले में राम रहीम को दोषी करार दिया था| जिसके बाद से राम रहीम को रोहतक की सोनारिया जेल में भेजा गया है| जेल मैनुअल के लिहाज से हर सजायाफ्ता कैदी को जेल में कोई ना कोई काम करते हुए अपनी सजा काटनी होती है|
 
लिहाजा राम रहीम को जेल प्रशासन ने खेती बाड़ी करने के लिए उपयुक्त माना है| अब जबकि राम रहीम ने खेती बाड़ी करनी शुरू कर दी है| लिहाजा अब उसे भारत के किसानों की मेहनत और उनकी तकलीफ का भरपूर अहसास होगा| क्योंकि अभी तक राम रहीम ने अपने अनुयाइयों सब्जी के नाम पर खूब ठगा है|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links