|
|
दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का सलेक्शन अंडर 19 टीम में हो गया है| अर्जुन बड़ोदा में होने वाले जेवाई लेले ऑल इंडिया अंडर 19 इनविटेशनल वनडे टूर्नामेंट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करेंगे| यह पहला मौका है जब अर्जुन को मुंबई की अंडर 19 में शामिल किया गया है|
बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर ने 22 जनवरी 2010 को अंडर 13 टूर्नामेंट में पहली बार अपना हाथ आजमाया था| इसके बाद वो वेस्ट जोन के अंडर 14 टूर्नामेंट के लिए चुने गए थे| अंडर 14 के ही टूर्नामेंट में अर्जुन ने खार जिमखाना के लिए खेलते हुए अपनी पहली सेंचुरी जड़ी थी| इसके अलावा 2011 में अर्जुन ने सिर्फ 22 रन देकर 8 विकेट लेकर सुर्खियां बटोरी थीं|
यूं तो क्रिकेट ने पूरी दुनिया में बेपनाह स्टार पैदा किए हैं| इन स्टार क्रिकेटर्स ने नाम और शोहरत दोनों कमाए और सफलतापूर्व अपना जीवन जिया| इन क्रिकेटर्स ने यह भी चाहा कि उनके बेटे क्रिकेट में उन्हीं की तरह नाम कमाए, लेकिन नियति ने ऐसा नहीं होने दिया| यहां हम कुछ ऐसे टॉप क्रिकेटर्स का जिक्र कर रहे हैं जिनके बेटे पिता के नक्शेकदम पर नहीं चल सके|
|