Visitors online: 001

यूपी के बागपत में यात्रियों से भरी नाव पलटी, अब तक 6 शव बरामद

Home » Headlines

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में गुरुवार को यमुना नदी में यात्रियों से भरी नाव पलट गई| इस हादसे में अब तक 6 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, वहीं बाकी की तलाश जारी है| घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है| एक दर्जन से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं| मौके पर पुलिस की टीम भी मौजूद है| बताया जा रहा है कि ये हादसा नाव में क्षमता से ज्यादा लोगों के सवार होने के कारण हुआ है| हालांकि, अभी इस मामले में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है|
 
जानकारी के मुताबिक, नाव की क्षमता 10-15 की ही थी, लेकिन इसमें करीब 24 लोग सवार थे| जिससे नाव नदी के बीच में जाते ही असंतुलित होकर पलट गई| एसडीआरएफ की टीम भी मेरठ से घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं|
 
वहीं बिहार से भी 6 लोगों के गंगा नदी में डूबने की खबर है| मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटना के मोकामा प्रखण्ड के मरांची गांव में सुबह एक परिवार गंगा स्नान के लिए गया था जब ये हादसा हुआ| बताया जा रहा है कि अब तक दो लोगों का शव ढूंढ लिया गया है. वहीं चार अन्य की तलाश जारी है|
 
मृतकों के नाम पवन सिंह (65 वर्ष), काजल (13), मृदुला (11), मौला कुमारी, निक्की (10) और अनमोल शर्मा (12) बताए जा रहे हैं| पवन सिंह मृतक बच्चों के दादा थे| हादसे का समय सुबह करीब 5 बजे माना जा रहा है|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links