Visitors online: 002

OMG का बनेगा सीक्वल, क्या इस बार भी कृष्णा के अवतार में नजर आएंगे अक्षय कुमार?

Home » Headlines

इन दिनों बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार चारों तरफ छाए हुए हैं| वजह है उनकी फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा| जी हां, इस फिल्म का जादू अभी भी दर्शकों पर छाया हुआ है| इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 133.60 करोड़ की कमाई कर ली है|
 
अब आपको बता दें कि अगले साल भी अक्षय का जादू बॉक्स ऑफिस पर चलने वाला है|  वेबसाइट बॉलीवुडलाइफ.कॉम में प्रकाशित एक खबर के अनुसार अक्षय की फिल्म ओह माय गॉड का अब दूसरा सीक्वल लाने की तैयारी चल रही है| कुछ दिनों फिल्म परेश रावल ने इस बारे में बताया| उन्होंने बताया की इस फिल्म का दूसरा पार्ट अब बहुत जल्द दर्शको के रूबरू हो सकता है|  डीएनए को मिली जानकारी के अनुसार परेश जी ने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट अभी तक फाइनल नहीं हुई है|
 
इतना ही नहीं वह इस बात से भी खुश हैं कि फिल्म के पहले पार्ट को दर्शको का काफी साथ मिला| इस बार फिल्म की कहानी उन ढोंगी बाबा के काली करतूतों को दर्शाएगी| अब देखना यह होगा कि क्या फिल्म के दूसरे पार्ट में भी अक्षय कृष्णा बनकर परेश रावल को मार्गदर्शन देते नजर आएंगे| फिलहाल अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म गोल्ड के लिए शूट कर रहे हैं| इतना ही नहीं कुछ दिनों पहले ही खिलाड़ी कुमार ने अपने 50वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है|
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links