Visitors online: 002

सेक्स एडिक्ट है राम रहीम इसलिए रहता है बेचैन, डॉक्टरों ने किया खुलासा

Home » Headlines

बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा भुगत रहे डेरा सच्चा प्रमुख राम रहीम के बारे में डॉक्टरों ने एक बेहद चौंका देने वाला खुलासा किया है| रोहतक जेल में जांच के लिए आए डॉक्टरों का कहना है कि राम रहीम सेक्स एडिक्ट है| यही वजह है कि उसको बैचेनी रहती है और उसकी तबियत खराब हो रही है| डॉक्टरों का कहना है कि इसी कारण उसे ठीक से नींद नहीं आ रही है| ऐसे में उसका इलाज नहीं किया गया तो उसका मानसिक संतुलन भी बिगड़ सकता है|
 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राम रहीम की तबियत खराब होने की बात समाने आने के बाद पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से जांच करने आई 5 डॉक्टरों की टीम ने कहा कि वैसे तो उसका स्वास्थ्य ठीक है, लेकिन सेक्स एडिक्शन की वजह से उसकी समस्या बढ़ सकती है|
 
डॉक्टरों का ये दावा इसलिए भी चौंका देने वाला है क्योंकि राम रहीम ने सुनवाई के समय जज के सामने खुद को नपुंसक बताया था| डेरा के सेवादार ने भी बताया था कि वह सेक्स पावर बढ़ाने वाले टॉनिक और दवाएं लेता था| जिन्हें खास तौर पर विदेशों से मंगाया जाता था| इतना ही नहीं उसे शराब पीने और ड्रग्स लेने की भी आदत थी| 1988 में उसे शराब पीते हुए देखा गया था और इसकी फोटो हाल ही में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी|
 
राम रहीम के अपनी कथित बेटी हनीप्रीत के साथ भी अवैध संबंध होने की बात कही जा रही है| वह हमेशा उसके साथ रहती थी| इतना ही नहीं उसने जेल प्रशासन के सामने हनीप्रीत को जेल में साथ रखने की बात कही थी| लेकिन उसकी इस मांग को मानने से इंकार कर दिया गया|
 फिलहाल हनीप्रीत फरार चल रही है| पुलिस उसे खोजने में लगी है|


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links