Visitors online: 006

मोदी ने म्यांमार के काली मंदिर में की पूजा, बहादुर शाह जफर की मजार पर भी जाएंगे

Home » Headlines

नरेंद्र मोदी म्यांमार के दौरे पर हैं। गुरुवार को वे यहां के श्वेदागॉन पैगोडा गए। फिर काली बाड़ी मंदिर में पूजा की। इसके बाद आंग सान म्यूजियम भी गए। म्यूजियम में मोदी के साथ स्टेट काउंसलर आंग सान सू की भी थीं। 
 
मोदी बहादुर शाह जफर की मजार पर भी जाएंगे। इससे पहले बुधवार को मोदी बागान गए थे, जहां उन्होंने आनंद मंदिर का दौरा किया था। बाद में मोदी ने यंगून में भारतीय कम्युनिटी के लोगों को संबोधित भी किया। इस मौके उन्होंने कहा-"इस जगह का भारत से पुराना नाता भी है। मोदी ने कहा- हमारी सीमाएं ही नहीं, भावनाएं भी जुड़ी हुई हैं। मोदी ने कहा- हम देश के लिए बड़े और कड़े फैसले लेते हैं। हमारे लिए दल से बड़ा देश है।" 
 
मोदी ने कहा, Уमैं अपने सामने एक मिनी इंडिया के दर्शन कर रहा हूं। भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से आए हुए लोग एक महान राष्ट्र के दिल में एक दूसरे महान राष्ट्र की धड़कन के रूप में जी रहे हैं। भारत में म्यांमार को ब्रह्मदेश या भगवान ब्रह्मा की धरती भी कहा जाता है। यही वो पवित्र धरती है, जिसने बुद्ध को सहेजा है।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links