|
|
|
|
हाल ही में एक रिसर्च के आंकड़ों से साफ हुआ था कि सरसों के तेल का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद रहता है| शोध से यह भी साफ हुआ है कि रिफाइंड के मुकाबले सरसों का तेल सेहत के लिए ज्यादा अच्छा है| इसलिए जरूरी है कि रिफाइंड और डालडा घी के सेवन से दूर रहें| किचन में सब्जी और दाल बनाने के लिए सरसों के तेल का ही इस्तेमाल करें| कुछ जगह इसे कड़वे तेल के नाम से भी जाना जाता है| सरसों का तेल सेहत और सुंदरता दोनों के ही लिए ही अच्छा बताया गया है|
सरसों के तेल में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं आपके शरीर के लिए अच्छे होते हैं| साथ ही यह एक दर्दनाशक के रूप में भी काम करता है| जोड़ों का दर्द हो या फिर कान का दर्द, सरसों का तेल एक औषधि की तरह काम करता है| आयुर्वेद में भी इसे बहुत गुणकारी बताया गया है| आप भले ही सरसों के तेल का सेवन करते हों लेकिन शायद इसके पूरी तरह से फायदे आपको न पता हों|
आगे आप भी जानिए सरसों के तेल के फायदों के बारे में और इसका नियमित सेवन करें|
रुखी त्वचा के लिए फायदेमंद
सरसों का तेल का सेवन सेहत के लिए तो फायदेमंद रहता ही है| साथ ही यह त्वचा के लिए बहुत गुणकारी है| इसमें विटामिन ई पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है| सर्दियों में अक्सर रुखी त्वचा की परेशानी हो जाती है| ऐसे में आप सरसों के तेल की मालिश करें और सेवन करें| इसका सेवन और मालिश करने से त्वचा को अंदरुनी पोषण मिलता है| साथ ही आप इसे चेहरे पर लगाएंगे तो त्वचा की नमी भी बनी रहती है|
सर्दी-जुकाम से दिलाए राहत
यदि आपको दिसंबर-जनवरी के मौसम में सर्दी-जुकाम की समस्या है तो सरसों का तेल इसमें आपको आराम दिलाएगा| आप रात को सोते समय सरसों का तेल हल्का गुनगुना कर नाक में दो-दो बूंद डाल लें| अगली सुबह जब आप उठेंगे तो आपको सर्दी-जुकाम की समस्या राहत मिलेगी| ऐसा लगातार दो से तीन दिन करने पर पुराने से पुराना जुकाम दूर हो जाएगा|
वजन घटाने में कारगर
सरसों के तेल में थियामाइन, फोलेट और नियासिन पाया जाता है| ये तीनों ही तत्व शरीर के मेटाबाल्जिम को बढ़ाने में मददगार रहते हैं| जब ये तीनों तत्व शरीर में पहुंचते हैं तो इससे वजन घटाने में मदद मिलती है|
दर्दनाशक
यदि आपके घर में किसी के जोड़ों में दर्द है तो सरसों के तेल की मालिश आपको फायदा पहुंचाएगी| घुटनों या कमर दर्द में सरसों के तेल को गर्म करके मालिश करने से आराम मिलता है| इसके अलावा सरसों के तेल के सेवन से अंदरुनी दर्द में भी आराम मिलता है|
भूख बढ़ाए
क्या आपको भी अक्सर भूख नहीं लगने की समस्या है| ऐसे में आप खुद के शरीर में कमजोरी महसूस करते हैं तो सरसों के तेल का सेवन आपके लिए अच्छा रहेगा| सरसों का तेल हमारे पेट में ऐपिटाइजर के रूप में काम करता है| जिससे भूख बढ़ने में मदद मिलती है| अक्सर बच्चों को भूख न लगने की समस्या होने पर सरसों का तेल दिया जाता है|
अस्थमा का उपचार
सर्दियों में अक्सर अस्थमा रोगियों की समस्या बढ़ जाती है| ऐसे रोगियों के लिए सरसों का तेल अच्छा रहता है| सरसों के तेल में पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है| इसका सेवन करने से अस्थमा के मरीजों को आराम मिलता है| सर्दी हो जाने पर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है|
दांत दर्द में फायदेमंद
यदि आपके दांत में केविटी या पायरिया के कारण दर्द है तो सरसों के तेल से उपचार करने पर आराम मिलेगा| दांत में दर्द की समस्या होने पर सरसों के तेल में नमक मिलाकर मसूड़ों पर हल्की मालिश करें| ऐसा करने से दांतों का दर्द दूर हो जाएगा और दांत भी मजबूत बने रहेंगे|
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
सरसों का तेल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करता है| शरीर की अंदरुनी कमजोरी को दूर करने के लिए सरसों के तेल का नियमित सेवन करें| इससे मालिश करना भी फायदेमंद रहेगा| बचपन में बच्चों की मालिश करने के पीछे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना ही कारण होता है|
|