|
|
|
|
ग्रीन टी को स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है| बदलती लाइफस्टाइल को काम के बढ़ते दवाब के बीच पिछले कुछ सालों में ग्रीन टी पीने का चलन तेजी से बढ़ा है| एक नियत मात्रा में प्रतिदिन ग्रीन टी का सेवन आपकी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद रहता है| कई शोध में भी ग्रीन टी सेहत के लिए फायदेमंद बताई गई है| जरूरत से ज्यादा ग्रीन टी आपके शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकती है, इसलिए जरूरी है कि आप अधिक मात्रा में ग्रीन टी का सेवन नहीं करें| आगे जानिए ग्रीन पीने से होने वाले फायदों के बारे में|
त्वचा में चमक
शायद ही आपको पता हो कि ग्रीन टी में एंटी एजिंग तत्व पाया जाता है, इसका सेवन करने से चेहरे की झुर्रियां कम होती है| इसके साथ ही आपके चेहरे पर हमेशा चमक और ताजगी बनी रहती है| इसके अलावा इसे पीने से आप चुस्त-दुरुस्त रहते हैं|
मानसिक शांति
यदि आप कुछ काम करने के बाद मानसिक रूप से थकान महसूस करने लगते हैं तो ग्रीन टी आपके लिए अच्छी रहेगी| ग्रीन टी में थेनाइन तत्व होता है, जिसमें एमिनो एसिड बनता है| एमिनो एसिड शरीर में ताजगी बनाए रखता है और आपको थकावट महसूस नहीं होती| जिससे आपको हमेशा मानसिक शांति मिलती है|
दांतों के लिए वरदान
आजकल युवा और बुजुर्गों में दांतों में पायरिया और केविटी की समस्या तेजी से बढ़ रही है| ग्रीन टी में पाया जाने वाले कैफीन दांतों में लगे कीटाणुओं को मारने में सक्षम होता है| बैक्टीरिया कम होने से आपके दांत लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं|
नॉर्मल ब्लडप्रेशर
भागदौड़ भरी जिंदगी और ऑफिस की टेंशन के बीच उच्च रक्तचाप की परेशानी तेजी से बढ़ी है| उच्च रक्तचाप शरीर में अन्य कई बीमारियों का कारण हो सकता है| इसलिए यदि आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है तो ग्रीन टी पिए| इसे पीने से आपकी यह परेशानी नॉर्मल रहेगा| रक्तचाप सामान्य रहने से आपको गुस्सा भी नहीं आएगा|
कोलेस्ट्रॉल घटाएं
दिल के रोगियों के लिए ग्रीनटी का सेवन बहुत फायदेमंद साबित होता है| ग्रीन टी शरीर में बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मददगार होती है| यदि आप ऑयली भोजन करते हैं तो आपको नियमित रूप से ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए|
डायबिटीज में फायदेमंद
यदि आपके शरीर में शुगर लेवल बढ़ रहा है तो ग्रीन टी का सेवन आपको बहुत फायदा पहुंचाएगा| इसके अलावा जिन रोगियों को डायबिटीज की दिक्कत हैं तो उन्हें प्रतिदिन सुबह उठकर एक कप ग्रीन टी पीनी चाहिए| इससे आपके शरीर में मौजूद शुगर का लेवल कंट्रोल में रहेगा| मधुमेह रोगियों को भोजन के बाद ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए|
वजन कम करें
वजन कम करने में ग्रीन टी काफी हद तक सहायक है| ग्रीन टी पीने से आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे पाचन क्रिया संतुलित रहती है| ऐसा होने से व्यक्ति का अतिरिक्त वजन कम होता है|
|